Mohali Office Murder: ऑफिस में युवक ने की एक्स गर्लफ्रेंड की हत्या! चाकू से किए ताबड़तोड़ वार...खौफनाक वीडियो आया सामने

Mohali Office Murder: पुलिस को शुरुआती जांच में शक है कि यह वारदात दोनों के बीच टूटे हुए रिश्ते से जुड़ी हो सकती है। मृतक महिला की पहचान डिंपल के रूप में हुई है, जो पटियाला की रहने वाली थीं। वह एक पैकर्स एंड मूवर्स कंपनी में काम करती थीं। इसी कंपनी में आरोपी हरविंदर मान उर्फ हैरी भी काम करता था। पुलिस के अनुसार, डिंपल और हरविंदर पिछले करीब तीन वर्षों से इस कंपनी से जुड़े हुए थे। घटना के बाद आरोपी ने कथित तौर पर खुदकुशी करने की भी कोशिश की

अपडेटेड Jun 05, 2026 पर 11:55 AM
पंजाब के मोहाली में एक ऐसी वारदात हुआ है, जिसने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया है।

पंजाब के मोहाली में एक ऐसी घटना घटी है, जिसने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया है। मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक ऑफिस में 30 वर्षीय महिला की चाकू मारकर बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस वारदात को अंजाद देने वाला व्यक्ति भी इसी ऑफिस में काम करता था। महिला की हत्या के बाद आरोपी ने भी अपनी जान लेने की कोशिश की, फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। इस वारदात की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग हैरान है।

हैरान कर देने वाली वीडियो आया सामने 

पुलिस को शुरुआती जांच में शक है कि यह वारदात दोनों के बीच टूटे हुए रिश्ते से जुड़ी हो सकती है। मृतक महिला की पहचान डिंपल के रूप में हुई है, जो पटियाला की रहने वाली थीं। वह एक पैकर्स एंड मूवर्स कंपनी में काम करती थीं। इसी कंपनी में आरोपी हरविंदर मान उर्फ हैरी भी काम करता था। पुलिस के अनुसार, डिंपल और हरविंदर पिछले करीब तीन साल से इस कंपनी से जुड़े हुए थे। घटना के बाद आरोपी ने कथित तौर पर खुदकुशी करने की भी कोशिश की। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे की पूरी वजह जानने का प्रयास कर रही है।


दोनों के बीच था रिश्ता

पुलिस के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब हरविंदर मान शाम को ऑफिस पहुंचा और डिंपल से बात करने लगा। बातचीत के दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। जांच में सामने आया है कि दोनों का रिश्ता करीब छह महीने पहले खत्म हो चुका था। पुलिस का कहना है कि हरविंदर डिंपल से फिर से संपर्क करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन डिंपल उससे दूरी बनाए रखना चाहती थीं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तनाव था।

हत्या के बाद खुद की भी जान लेने की कोशिश 

शुरुआत में हुई बहस कुछ ही देर में हिंसक रूप ले गई। आरोप है कि हरविंदर ने ऑफिस के अंदर ही डिंपल पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद डिंपल ने अपनी जान बचाने के लिए ऑफिस से बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने हमला जारी रखा। इस पूरी घटना को देखकर ऑफिस में मौजूद लोग घबरा गए। कई लोगों ने बीच-बचाव कर आरोपी को रोकने की कोशिश की, लेकिन वे उसे काबू नहीं कर सके। घटना के बाद पूरे कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की जानकारी मिलते ही रैपिड रिस्पॉंस टीम मौके पर पहुंची और डिंपल तथा हरविंदर को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंचने के कुछ समय बाद डॉक्टरों ने डिंपल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हमले के बाद खुद को भी चाकू मारने वाले हरविंदर का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और वहां से जरूरी सबूत जुटाए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।