Get App

Mohan Bhagwat: 'भारत में रहने वाला हर कोई हिंदू है...'; RSS प्रमुख मोहन भागवत ने पहली बार 4 किस्म के हिंदुओं के बारे में बताया

Mohan Bhagwat Hindus: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार (8 फरवरी) को कहा कि भारत का वैश्विक नेतृत्व भाषणों से नहीं, बल्कि उदाहरण से तय होगा। उन्होंने देश में हिंदुओं की चार मुख्य कैटेगरी के बारे में बताया। RSS प्रमुख ने कहा कि पहले समूह में वे लोग शामिल हैं जो गर्व से अपनी हिंदू पहचान को खुलकर बताते हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Feb 08, 2026 पर 2:20 PM
Mohan Bhagwat: 'भारत में रहने वाला हर कोई हिंदू है...'; RSS प्रमुख मोहन भागवत ने पहली बार 4 किस्म के हिंदुओं के बारे में बताया
RSS चीफ मोहन भागवत ने हिंदुओं के लेकर एक बड़ा बयान दिया है

Mohan Bhagwat Hindus: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार (8 फरवरी) को कहा कि भारत में रहने वाला हर कोई हिंदू है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हिंदू शब्द धार्मिक पहचान के बजाय देश की सभ्यता की भावना को दिखाता है। 'संघ यात्रा के 100 साल' नाम के एक कार्यक्रम में बोलते हुए भागवत ने कहा कि हिंदू कोई संज्ञा नहीं। बल्कि एक विशेषण है जो भारत की सांस्कृतिक प्रकृति का वर्णन करता है। भागवत ने कहा कि भारत का वैश्विक नेतृत्व भाषणों से नहीं, बल्कि उदाहरण से तय होगा।

RSS प्रमुख ने देश में हिंदुओं की चार मुख्य कैटेगरी के बारे में बताया। मोहन भागवत ने हिंदुओं के लेकर कहा है कि हम विश्व गुरु बनेंगे। लेकिन भाषण से नहीं। हमें उदाहरण पेश करना होगा। भागवत ने कहा कि अगर आप भारत के हो तो, ये स्वभाव आप में है। RSS चीफ ने आगे कहा कि भारत में चार किस्म के हिंदू रहते हैं।

चार तरह के हिंदू कौन हैं?

मोहन भागवत ने कहा कि पहले समूह में वे लोग शामिल हैं जो गर्व से अपनी हिंदू पहचान को खुलकर बताते हैं। भागवत ने कहा, "पहला वो हैं जो कहते हैं, 'गर्व से कहो हम हिंदू हैं।'" जबकि दूसरे समूह में वे लोग शामिल हैं जो हिंदू होने की बात तो मानते हैं। लेकिन इसमें कुछ भी खास नहीं देखते। उन्होंने कहा, "दूसरा जो कहते हैं, गर्व की क्या बात है?"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें