Get App

मोकामा में गंगा पर ₹2400 करोड़ से बना नया राजेंद्र पुल, 3 लाइनों से बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार, 130kmph की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें

मोकामा में 2400 करोड़ रुपये की लागत से बना नया डबल लाइन रेल पुल तैयार हो गया है। इससे गंगा पर कुल तीन रेल लाइनें उपलब्ध होंगी और नए ट्रैक पर ट्रेनें 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकेंगी। इस प्रोजेक्ट का इंस्पेक्शन पूरा हो चुका है और जरूरी मंजूरी के बाद ट्रेनों का ऑपरेशन शुरू होगा।

Roopali Sharmaअपडेटेड Oct 05, 2026 पर 1:41 PM
मोकामा में गंगा पर ₹2400 करोड़ से बना नया राजेंद्र पुल, 3 लाइनों से बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार, 130kmph की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें
गंगा पर तैयार हुआ नया डबल लाइन रेल पुल, अब तीन लाइनों से गुजरेंगी ट्रेनें

पटना। मोकामा में गंगा के ऊपर बनाया गया नया डबल लाइन रेल पुल करीब 2400 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो गया है। पुराने राजेंद्र सेतु के समानांतर बने इस पुल का 3 और 4 अक्टूबर को रेल संरक्षा आयुक्त ने निरीक्षण भी पूरा कर लिया है। जरूरी मंजूरी मिलते ही इस पर ट्रेनों का ऑपरेशन शुरू हो सकेगा।

नए पुल के शुरू होने के बाद मोकामा (Mokama) में गंगा पार करने के लिए कुल तीन रेल लाइनें उपलब्ध होंगी। दो लाइनें नए पुल पर होंगी, जबकि पुराने राजेंद्र सेतु पर भी रेल सेवा जारी रहेगी।

• उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच ट्रेनों की आवाजाही आसान होगी।

• व्यस्त रूट पर ट्रेनों का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।

• मालगाड़ियों के साथ पैसेंजर ट्रेनों की कैपेसिटी भी बढ़ेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें