Get App

Monsoon 2026 Forecast: इस साल सामान्य से कम हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने अल नीनो पर ये बताया

Monsoon 2026 Forecast: IMD के महानिदेशक के अनुसार, जून से सितंबर के दौरान पूरे देश में औसत वर्षा दीर्घावधि औसत (LPA) का 92% रहने का अनुमान है। इसमें 5% की मॉडल त्रुटि हो सकती है। गौरतलब है कि 1971-2020 की अवधि के आधार पर पूरे देश के लिए मानसून का LPA 87 सेंटीमीटर है

Rajat Kumarअपडेटेड Apr 13, 2026 पर 6:37 PM
Monsoon 2026 Forecast: इस साल सामान्य से कम हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने अल नीनो पर ये बताया
Monsoon 2026 Forecast: देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था और खेती के लिए सबसे महत्वपूर्ण दक्षिण-पश्चिम मानसून को लेकर बड़ी खबर आई है।

देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था और खेती के लिए सबसे महत्वपूर्ण दक्षिण-पश्चिम मानसून को लेकर बड़ी खबर आई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को 2026 के मानसून के लिए अपना पहला दीर्घावधि पूर्वानुमान (Long Range Forecast) जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक इस साल देश में मानसून की बारिश सामान्य से नीचे (Below Normal) रहने की संभावना है।

इस अपडेट से जुड़े मौसम विभाग के आधिकारिक एक्स पोस्ट को यहां नीचे देखा जा सकता है.

कितनी होगी बारिश?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें