Monsoon-El Nino Effect: भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून इस समय कमजोर दौर से गुजर रहा है। आने वाले दिनों में बारिश की कमी और बढ़ सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले दो सप्ताह में बारिश सामान्य से कम रहने की आशंका है। जबकि सितंबर तक मानसून में किसी बड़े सुधार की उम्मीद नहीं है। निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट (Skymet) ने अपने अनुमान में भारी कटौती करते हुए कुल मौसमी बारिश केवल 85% होने का अनुमान जताया है। वेदर एजेंसी ने 70% सूखे की आशंका जाहिर की है।
