Get App

Monsoon arrived in Delhi: दिल्ली पहुंचा मानसून, जानिए सैटेलाइट तस्वीरों में क्या-क्या दिखा, IMD ने बारिश-आंधी पर ये अलर्ट दिया

Monsoon arrived in Delhi: दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गुरुवार (2 जुलाई) को दिल्ली में दस्तक दे दी जिससे राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में अच्छी खासी बारिश हुई। इस बार मानसून दिल्ली में अपनी सामान्य आगमन तारीख 27 जून की तुलना में पांच दिन की देरी से पहुंचा है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jul 02, 2026 पर 12:03 PM
Monsoon arrived in Delhi: दिल्ली पहुंचा मानसून, जानिए सैटेलाइट तस्वीरों में क्या-क्या दिखा, IMD ने बारिश-आंधी पर ये अलर्ट दिया
Monsoon arrived in Delhi: दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार दो जुलाई को सुबह मानसून की पहली बारिश हुई

Monsoon Watch 2nd July: दिल्लीवालों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। झुलसाती गर्मी और शुष्क जून के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गुरुवार 2 जुलाई को देश की राजधानी दिल्ली में आधिकारिक तौर पर दस्तक दे दी है। मानसून अपने सामान्य आगमन की तारीख (27 जून) से 5 दिन की देरी से दिल्ली पहुंचा है। इसके आते ही राजधानी के कई हिस्सों में व्यापक बारिश का दौर शुरू हो गया है। इससे फिलहाल मौसम सुहावना हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक साल 2021 के बाद यह पहली बार है जब मानसून ने जुलाई के महीने में दिल्ली में प्रवेश किया है।

पिछले 5 सालों में सबसे देरी से पहुंचा मानसून

मौसम विभाग के ऐतिहासिक आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले पांच वर्षों में मानसून के दिल्ली पहुंचने का पैटर्न कुछ ऐसा रहा है:-

2026: 2 जुलाई (5 दिन की देरी)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें