दिल्ली में अब नहीं बरसेंगे बदरा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि दक्षिण पश्चिमी ने मानसून बुधवार को दिल्ली को अलविदा कह दिया है। इस साल दिल्ली में दक्षिण पश्चिमी मानसून की एंट्री 2 जुलाई को हुई थी और इसके वापसी की सामान्य तारीख 25 सितंबर है। लेकिन यह इससे दो दिन पहले ही विदा हो गया है। सिर्फ दिल्ली ही नहीं दक्षिण पश्चिम मानसून देश के कई अन्य राज्यों से भी विदा हो गया है।
