Get App

MP News: पुलिस के जवानों ने 4 खूंखार महिला नक्सलियों को किया ढेर, 62 लाख रुपये का था इनाम

Balaghat Naxal Encounter: मध्य प्रदेश के बालाघाट में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबल के जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है। इस ऑपरेशन में 4 नक्सलियों को एनकाउंटर में मार गिराया है। ये चारों नक्सली महिलाएं हैं। इन पर 62 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Apr 26, 2025 पर 10:08 AM
MP News: पुलिस के जवानों ने 4 खूंखार महिला नक्सलियों को किया ढेर, 62 लाख रुपये का था इनाम
Balaghat Naxal Encounter: मध्य प्रदेश पुलिस का कहना है कि राज्य में नक्सलियों के सफाए के लिए अभियान जारी रहेगा।

मध्य प्रदेश पुलिस ने 4 खूंखार महिला नक्सलियों को मार गिराया है। सुरक्षाबलों के लिए यह बड़ी सफलता है। इन नक्सली महिलाओं पर कुल 62 लाख रुपये का इनाम था। यह कार्रवाई कान्हा नेशनल पार्क के सुपखार वन रेंज में हुई। एसपी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। एमपी के साथ ही देश के नक्सल प्रभावित सभी इलाकों में अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें अभी तक हजारों नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है और सैकड़ों नक्सलियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है।

बालाघाट के एसपी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कान्हा नेशनल पार्क के सुपखार वन रेंज में जवानों ने 4 महिला नक्सलियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। उन्होंने बताया कि इन महिला नक्सलियों पर कुल 62 लाख रुपये का इनाम घोषित था। एसपी ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ मध्य प्रदेश में लगातार कार्रवाई की जा रही है। हाल के दिनों में एमपी में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में तेजी आई है।

बैकफुट पर हैं नक्सली

एसपी नागेंद्र सिंह ने आगे कहा कि अब उन्होंने अपना ये अभियान तेज कर दिया है। हमारी अपील है कि अगर कोई नक्सली सरेंडर करना चाहता है तो वह सरकार का सहयोग करें। सरेंडर करने वाले नक्सलियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। नहीं तो यह हमारी आखिरी लड़ाई है। हम ‘मिशन 2026’ के लिए प्रतिबद्ध हैं। बता दें कि ‘मिशन 2026’ के तहत मार्च 2026 तक नक्सलवाद का खात्मा करने का लक्ष्य रखा गया है। इधर देश के नक्सल प्रभावित इलाकों में भी अभियान चल रहा है। इस अभियान में कई नक्सलियों ने सरेंडर किया है। वहीं, कई नक्सली एनकाउंटर में मारे गए हैं। पुलिस और सुरक्षा बल नक्सलियों को खत्म करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें