सोशल मीडिया पर शुरू हुई एक प्रेम कहानी, जिसके पीछे रची जा रही थी साजिश, नशा और मौत का खौफनाक मंजर। मध्य प्रदेश के देवरी शहर में 22 साल का प्रिंस वाल्मीकि अचानक लापता हो गया। 20 अगस्त को उसकी पत्नी तुलसी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। दिन बीतते गए… हफ्ते गुजर गए… और फिर महीने। मामला ठंडा पड़ने लगा। लेकिन परिवार को यकीन था- प्रिंस खुद कहीं नहीं गया, उसके साथ कुछ तो गलत और खौफनाक हुआ है।
