Bullet Train Project: भारत का बहुप्रतीक्षित बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। भारत के जापान में राजदूत सिबी जॉर्ज ने पुष्टि की है कि मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर पर बुलेट ट्रेन साल 2027 तक शुरू हो सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जापान यात्रा से पहले, CNN-News18 के साथ एक विशेष बातचीत में जॉर्ज ने भारत के बुनियादी इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास में जापान की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। जॉर्ज ने कहा, 'जापान भारत में बुनियादी इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं खासकर रेलवे क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण भागीदार रहा है। मैं आपको बस इतना बता सकता हूं कि 2027 तक मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर पर एक ट्रेन चल रही होगी। मैं अपनी बात पर कायम हूं।'
