Get App

अदाणी ग्रुप का बड़ा दांव! मुंबई एयरपोर्ट के T2 पर उड़ानों की कटौती पर अड़े, एयरलाइंस के साथ तनातनी तेज!

Adani Mumbai Airport: मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर उड़ानों की कटौती को लेकर अदाणी ग्रुप और एयरलाइंस आमने-सामने आ गए हैं। समर 2027 से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को नवी मुंबई शिफ्ट करने या क्षमता घटाने के दबाव पर एयरलाइंस ने तीखा विरोध जताया है। क्या अदाणी का यह बड़ा फैसला आपकी अगली उड़ान का रूट बदल देगा? आगामी 28 अक्टूबर को होने वाली अहम बैठक में इस पूरे विवाद पर बड़ा फैसला संभव है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Oct 20, 2026 पर 9:16 AM
अदाणी ग्रुप का बड़ा दांव! मुंबई एयरपोर्ट के T2 पर उड़ानों की कटौती पर अड़े, एयरलाइंस के साथ तनातनी तेज!
एयरलाइन ऑपरेटर्स कमेटी ने अदाणी ग्रुप के फैसले का कड़ा विरोध किया है

Mumbai Airport Standoff: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ऑपरेटर अदाणी एयरपोर्ट्स और विमानन कंपनियों के बीच रस्साकशी और तेज हो गई है। अदाणी एयरपोर्ट्स ने साफ कर दिया है कि समर 2027 शेड्यूल से मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर क्षमता को 50 लाख यात्री प्रति वर्ष के बराबर सीमित करना बेहद जरूरी है।

एयरपोर्ट ऑपरेटर MIAL ने एयरलाइंस को दिए अपने ताजा संदेश में विकल्प दिया है कि वे अपनी कुछ या पूरी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट शिफ्ट कर सकती हैं, या टर्मिनल 1 के री-डेवलपमेंट तक अपनी उड़ानों को अस्थायी रूप से रोक सकती हैं। एयरलाइन ऑपरेटर्स कमेटी ने अदाणी ग्रुप के इस फैसले का कड़ा विरोध किया है।

एयरलाइंस को दिए गए 3 बड़े विकल्प

MIAL ने एयरलाइंस को ईमेल भेजकर अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के ट्रांसफर प्लान पर विचार करने को कहा है। इसके तहत ऑपरेटर ने 3 रास्ते सुझाए हैं:

सब समाचार

+ और भी पढ़ें