Mumbai Drug Party: मुंबई के गोरेगांव के लाइव कंसर्ट में ड्रग ओवरडोज से लड़के-लड़की की मौत! कौन थे दोनों सब जानिए

Mumbai Drug Party: शुरुआती जांच से ड्रग्स के ओवरडोज का शक है। इस वजह से दो युवाओं की जान चली गई। हालांकि, मौत की असली वजह मेडिकल और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी। मृतकों के खून के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। वनराई पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर किया है

अपडेटेड Apr 14, 2026 पर 8:03 AM
Story continues below Advertisement
Mumbai Drug Party: इस चौंकाने वाली घटना ने एक बार फिर युवाओं के बीच ड्रग्स के बढ़ते खतरे को उजागर किया है

Mumbai Drug Party: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से युवाओं को लेकर एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है। गोरेगांव के नेस्को सेंटर में हुए एक लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान कथित तौर पर अधिक ड्रग्स लेने के बाद दो छात्रों की मौत हो गई। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि होना बाकी है। पुलिस मौत की असली वजह की अभी जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि जिस दो छात्रों की मौत ड्रग्स ओवरडोज की वजह से हुई है उनमें एक लड़का और एक लकड़ी शामिल है।

पुलिस थाने में दर्ज FIR के मुताबिक, दोनों पीड़ितों की उम्र 20 से 22 साल है। दोनों अपने दोस्तों के साथ लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट देखने मुंबई के गोरेगांव इलाके में स्थित NESCO ग्राउंड में गए थे। पुलिस ने इस मामले इन 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें पीड़ित के दोस्त और ऑर्गनाइजर शामिल हैं।

4,000 युवा थे मौजूद


इस खबर ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया है। इसने युवाओं के बीच बढ़ते ड्रग्स के इस्तेमाल को लेकर बड़े पैमाने पर चिंता पैदा कर दी है। यह घटना 11 अप्रैल की देर रात की है। एक बड़े म्यूजिक इवेंट में करीब 3,000 से 4,000 युवा शामिल हुए थे। कॉन्सर्ट के दौरान, कई लोगों ने कथित तौर पर जमकर शराब पी और नशीले पदार्थों का सेवन किया। इसके तुरंत बाद, कुछ लोगों ने अपनी तबीयत खराब होने की शिकायत की।

अस्पताल में दो की मौत,  एक की हालत गंभीर

कॉन्सर्ट के दौरान शराब और ड्रग्स का जमकर सेवन हुआ। इसके बाद तबीयत बिगड़ने पर कुछ युवाओं को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में दो छात्रों को हिंदुहृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे ट्रॉमा केयर अस्पताल में भर्ती किया गया। लेकिन इलाज के दौरान दोनों की दुखद मौत हो गई। जबकि एक और छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका अस्पताल में इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। कॉलेज सर्कल में डर का माहौल है।

5 आरोपी गिरफ्तार

वनराई पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। मुंबई पुलिस ने मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमे पीड़ित के दो दोस्त भी है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रहीं है। एक अधिकारी ने बताया कि कंसर्ट में ड्रग्स कहा से आई, ओर इसके पीछे कौन ड्रग सप्लायर है इसकी जांच की जा रही है।

शुरुआती जांच से ड्रग्स के ओवरडोज का शक है। हालांकि, मौत की असली वजह मेडिकल और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी। मृतकों के खून के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। वनराई पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर किया है।

इस चौंकाने वाली घटना ने मायानगरी मुंबई में एक बार फिर युवाओं के बीच ड्रग्स के बढ़ते खतरे को उजागर किया है। इसके बाद शहर में बड़े सार्वजनिक कार्यक्रमों की कड़ी जांच और नियमन की मांग बढ़ गई है।

(रिपोर्ट- विवेक गुप्ता, मुंबई)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।