Mumbai Drug Party: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से युवाओं को लेकर एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है। गोरेगांव के नेस्को सेंटर में हुए एक लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान कथित तौर पर अधिक ड्रग्स लेने के बाद दो छात्रों की मौत हो गई। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि होना बाकी है। पुलिस मौत की असली वजह की अभी जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि जिस दो छात्रों की मौत ड्रग्स ओवरडोज की वजह से हुई है उनमें एक लड़का और एक लकड़ी शामिल है।
