Mumbai Ganpati Accident News: दक्षिण मुंबई में स्थापना के लिए ले जाई जा रही भगवान गणेश की विशाल प्रतिमा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में दो बच्चों समेत पांच अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, हादसा शनिवार (22 अगस्त) रात करीब 10 बजे भुलेश्वर के जय अंबे चौक स्थित कबूतरखाना के पास बलराम मर्चेंट रोड पर हुआ। एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि प्रतिमा को भुलेश्वर ले जाया जा रहा था, तभी अचानक वह गिर गई। हादसे में घायल लोगों को तत्काल पास के अस्पतालों में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई।
