Mumbai Mayor Election: देश की सबसे अमीर नगर निकाय, बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के चुनाव परिणाम घोषित हो चुके है। नतीजों में भारतीय जनता पार्टी 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। लगभग तीन साल के प्रशासक शासन के बाद, अब मुंबई को अपना नया महापौर मिलने वाला है। चर्चा है कि महापौर पद के लिए चुनाव 28 जनवरी को हो सकता है। यह चुनाव इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके ठीक बाद 4 फरवरी को निर्वाचित सदन द्वारा पिछले तीन वर्षों का पहला नागरिक बजट पेश किया जाएगा।
