मुंबई (Mumbai) के सायन रेलवे स्टेशन के पास अंग्रेजों के समय बने 112 साल पुराने पुल की जगह बना नया सायन ब्रिज (Sion bridge) जल्द खुल सकता है। दो साल से चल रहे इस ब्रिज के कंस्ट्रक्शन का काम अब पूरा हो गया है। पहले इसे जांच में सुरक्षित न होने के कारण तोड़ दिया गया था।
क्या खासियत है नए सायन ब्रिज की?
बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के अनुसार, नए पुल की लंबाई 54.5 मीटर और चौड़ाई 29 मीटर है। इसमें रेलवे ट्रैक के ऊपर कोई खंभा नहीं बनाया गया है। पुल के इस डिजाइन से रेलवे को नई लाइनें बिछाने के लिए जगह मिल सकेगी। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और कुर्ला के बीच पांचवीं और छठी रेलवे लाइन बनाने की प्लानिंग है।
पुराना पुल मुंबई के ईस्ट और वेस्ट पार्ट को जोड़ता था। पिछले दो साल से पुल बंद होने के कारण वाहन चालकों को दूसरे रास्तों से जाना पड़ रहा था। इससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक का प्रेशर बढ़ गया था। इसकी जगह अब नया पुल फिर से खुलने से लोगों को आने-जाने में आसानी होगी।
सायन और कुर्ला के बीच ऐसे डायवर्ट होगा ट्रैफिक
• धारावी के लोगों को भी मिल सकती है राहत।
• धारावी पुल, BKC-चुनाभट्टी लिंक रोड और सांताक्रूज-चेम्बूर लिंक रोड पर वाहनों का दबाव हो सकता है कम।
इन कारणों से पुराना पुल तोड़कर नए सायन ब्रिज का उद्घाटन किया जा रहा है
साल 2019 में IIT बॉम्बे की जांच में पुराना पुल कमजोर और असुरक्षित पाया गया था। इसके बाद इसे तोड़कर नया पुल बनाने का फैसला लिया गया। इससे रेलवे की पांचवीं और छठी लाइन बिछाने के लिए भी जगह मिलेगी। यह काम मुंबई अर्बन ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट के अंडर में किया जा रहा है। इसमें रेलवे और BMC दोनों ने मिलकर काम किया है।
• सेंट्रल रेलवे: रेलवे ट्रैक के ऊपर पुल का हिस्सा तैयार किया।
• BMC का ब्रिज डिपार्टमेंट: पुल से जुड़ने वाली सड़कों को फिर से बनाया और मजबूत किया।
सेंट्रल रेलवे ने अगस्त में पुल के दोनों हिस्सों पर कंक्रीट डालने का काम पूरा कर लिया था। इसके बाद सेफ्टी बैरियर और रोड बनाने का काम भी पूरा हो गया। वहीं, 25 अगस्त को रेलवे ने ईस्ट तरफ की कुछ जमीन BMC को दी, जिसके बाद वहां भी काम शुरू हो गया।
BMC के अतिरिक्त नगर आयुक्त अभिजीत बांगर ने बताया कि पुल जल्द ही खोल दिया जाएगा। यह प्रोजेक्ट फरवरी 2027 तक पूरा होना था। पुल खुलने से सायन, कुर्ला और धारावी के लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।