Mumbai Real Estate: नवरात्रि में मुंबई प्रॉपर्टी मार्केट को झटका! 25% गिरे रजिस्ट्रेशन, राजस्व भी घटा- नाईट फ्रैंक इंडिया

इस साल नवरात्रि के दौरान मुंबई के प्रॉपर्टी मार्केट में गिरावट दर्ज की गई है। यह आंकड़ा पिछले साल की इसी अवधि (22 सितंबर से 1 अक्टूबर 2025) की तुलना में 25 प्रतिशत कम है।

अपडेटेड Oct 23, 2026 पर 5:37 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
नाईट फ्रैंक इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन की संख्या घटने के साथ ही सरकार को मिलने वाले राजस्व में भी साल-दर-साल (YoY) आधार पर कमी दर्ज की गई है।

ग्लोबल प्रॉपर्टी कंसल्टेंसी फर्म नाईट फ्रैंक इंडिया की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक इस साल नवरात्रि के दौरान मुंबई के प्रॉपर्टी मार्केट में गिरावट दर्ज की गई है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC)के दायरे में आने वाली मुंबई में नवरात्रि 2026 के नौ दिनों (11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर) के दौरान कुल 4680 प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन हुई हैं। यह आंकड़ा पिछले साल की इसी अवधि (22 सितंबर से 1 अक्टूबर 2025) में 6238 रजिस्ट्रेशनों की तुलना में 25 प्रतिशत कम है।

प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन और राजस्व में गिरावट

नाईट फ्रैंक इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन की संख्या घटने के साथ ही सरकार को मिलने वाले राजस्व में भी साल-दर-साल (YoY) आधार पर कमी दर्ज की गई है। वर्किंग डे के हिसाब से बात करें तो 2025 की नवरात्रि में डेली का औसत रजिस्ट्रेशन 693 यूनिट था जो 2026 की नवरात्रि में घटकर 669 यूनिट रह गया। प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन से मिलने वाला राजस्व साल-दर-साल 15% घटकर 499 करोड़ रुपये रह गया। ये पिछले साल नवरात्रि में 587 करोड़ रुपये था।


एक बात गौर करने वाली ये भी रही हैकि रजिस्ट्रेशन की तुलना में रेवेन्यू में तुलनात्मक रूप से कम गिरावट देखने को मिली है। इससे एक संकेत ये भी जाता है कि हाई वैल्यू वाले ट्रांजैक्शन ने टोटल रेवेन्यू को सपोर्ट किया है। हालांकि इसके बावजूद सिर्फ इस आंकड़े के आधार पर ये बात पूरी तरह से साबित नहीं होती कि महंगे घरों की बिक्री बढ़ी है या नहीं।

पिछले साल का रिकॉर्ड प्रदर्शन और हाई बेस का असर

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह गिरावट पिछले साल के मजबूत प्रदर्शन के बाद आई है। नवरात्रि 2025 में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में साल-दर-साल 20% की शानदार वृद्धि दर्ज की गई थी। इस हाई बेस इफेक्ट की वजह से इस साल के आंकड़ों में गिरावट नजर आ रही है। नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैने और मैनेजिंग डायरेक्टर शिशिर बैजाल ने है कि पिछले साल के हाई बेस की तुलना में इस बार रजिस्ट्रेशन कम हुए हैं लेकि अधिक सटीक आकलन डेली आंकड़ों के हिसाब से किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि 2026 में हर वर्किंग डे पर औसत रजिस्ट्रेशन 2024 की तुलना में ज्यादा है जबकि रेवेन्यू में लेन-देन के वॉल्यूम की तुलना में कम गिरावट आई है। ये रुझान दर्शाते हैं कि त्योहारी अवधि की गतिविधियां सामान्य होने के बावजूद मुंबई के हाउसिंग मार्केट में खरीदारों की भागीदारी बनी हुई है। बाजार के प्रदर्शन का अगला चरण इस बात पर निर्भर करेगा कि अलग अलग प्राइज कैटिगरी में डिमांड कैसे आगे बढ़ती है और हाउसिंग सप्लाई खरीदारों की प्राथमिकताओं के साथ कितना तालमेल बिठा पाती है।

श्राद्ध पक्ष के दौरान प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन का चौंकाने वाला रुख

पारंपरिक रूप से श्राद्ध पक्ष (पितृपक्ष) को बड़ी खरीदारी और प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के लिए अशुभ माना जाता है और अमूमन इस दौरान रियल एस्टेट मार्केट सुस्त रहता है। हालांकि इस साल श्राद्ध अवधि के दौरान पिछले साल की तुलना में मामूली बढ़त देखी गई। 26 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 की अवधि में मुंबई में 3419 रजिस्ट्रेशन हुआ। ये 2025 की इसी अवधि के 3368 की तुलना में 2 प्रतिशत अधिक हैं। इस दौरान दैनिक औसत रजिस्ट्रेशन भी 306 से बढ़कर 311 हो गया। हालांकि रेवेन्यू कलेक्शन में साल-दर-साल 4 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 2026 में 265 करोड़ रुपये रहा। साल 2025 में भी रेवेन्यू 265 करोड़ रुपये था। इस दौरान डेली एवरेज रेवेन्यू कलेक्शन 24 करोड़ रुपये पर स्थिर रहा।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।