Get App

Mumbai Real Estate: नवरात्रि में मुंबई प्रॉपर्टी मार्केट को झटका! 25% गिरे रजिस्ट्रेशन, राजस्व भी घटा- नाईट फ्रैंक इंडिया

इस साल नवरात्रि के दौरान मुंबई के प्रॉपर्टी मार्केट में गिरावट दर्ज की गई है। यह आंकड़ा पिछले साल की इसी अवधि (22 सितंबर से 1 अक्टूबर 2025) की तुलना में 25 प्रतिशत कम है।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Oct 23, 2026 पर 5:37 PM
Mumbai Real Estate: नवरात्रि में मुंबई प्रॉपर्टी मार्केट को झटका! 25% गिरे रजिस्ट्रेशन, राजस्व भी घटा- नाईट फ्रैंक इंडिया
नाईट फ्रैंक इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन की संख्या घटने के साथ ही सरकार को मिलने वाले राजस्व में भी साल-दर-साल (YoY) आधार पर कमी दर्ज की गई है।

ग्लोबल प्रॉपर्टी कंसल्टेंसी फर्म नाईट फ्रैंक इंडिया की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक इस साल नवरात्रि के दौरान मुंबई के प्रॉपर्टी मार्केट में गिरावट दर्ज की गई है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC)के दायरे में आने वाली मुंबई में नवरात्रि 2026 के नौ दिनों (11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर) के दौरान कुल 4680 प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन हुई हैं। यह आंकड़ा पिछले साल की इसी अवधि (22 सितंबर से 1 अक्टूबर 2025) में 6238 रजिस्ट्रेशनों की तुलना में 25 प्रतिशत कम है।

प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन और राजस्व में गिरावट

नाईट फ्रैंक इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन की संख्या घटने के साथ ही सरकार को मिलने वाले राजस्व में भी साल-दर-साल (YoY) आधार पर कमी दर्ज की गई है। वर्किंग डे के हिसाब से बात करें तो 2025 की नवरात्रि में डेली का औसत रजिस्ट्रेशन 693 यूनिट था जो 2026 की नवरात्रि में घटकर 669 यूनिट रह गया। प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन से मिलने वाला राजस्व साल-दर-साल 15% घटकर 499 करोड़ रुपये रह गया। ये पिछले साल नवरात्रि में 587 करोड़ रुपये था।

एक बात गौर करने वाली ये भी रही हैकि रजिस्ट्रेशन की तुलना में रेवेन्यू में तुलनात्मक रूप से कम गिरावट देखने को मिली है। इससे एक संकेत ये भी जाता है कि हाई वैल्यू वाले ट्रांजैक्शन ने टोटल रेवेन्यू को सपोर्ट किया है। हालांकि इसके बावजूद सिर्फ इस आंकड़े के आधार पर ये बात पूरी तरह से साबित नहीं होती कि महंगे घरों की बिक्री बढ़ी है या नहीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें