Get App

Mumbai Rains Updates: मुंबई में बारिश का कहर! कई इलाके जलमग्न, लोकल ट्रेन पर भी असर, IMD का 'रेड अलर्ट' जारी, 1:45 बजे हाई टाइड का अलर्ट

Heavy Rains in Mumbai: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में गुरुवार (2 जुलाई) सुबह से जारी मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी है। लगातार हो रही बारिश के कारण अंधेरी, किंग्स सर्किल, गांधी मार्केट समेत कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव हो गया है। इससे मुंबई की ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित हुआ है

Akhilesh Nath Tripathi
अपडेटेड Jul 02, 2026 पर 11:22
Mumbai Rains Updates: मुंबई में बारिश का कहर! कई इलाके जलमग्न, लोकल ट्रेन पर भी असर, IMD का 'रेड अलर्ट' जारी, 1:45 बजे हाई टाइड का अलर्ट

Mumbai Rains Updates: दादर रेलवे स्टेशन पर भी रेलवे ट्रैक पानी में डूबे नजर आए, जिससे स्थानीय ट्रेन सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई के साथ-साथ ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिलों के लिए तत्काल प्रभाव से 'रेड अलर्ट' जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे तक कई स्थानों पर मध्यम से भारी और कहीं-कहीं अत्यंत तीव्र बारिश की आशंका जताई है।

IMD ने लोगों से जलभराव वाले इलाकों, कमजोर इमारतों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 जुलाई सुबह 8 बजे से 2 जुलाई सुबह 7 बजे के बीच मुंबई के पूर्वी उपनगरों में सबसे अधिक बारिश मुलुंड के मिथागर म्यूनिसिपल स्कूल में 230.8 मिमी दर्ज की गई।

Mumbai Rains Updates: मुंबई के एफ साउथ वार्ड कार्यालय में 223.8 मिमी, जी साउथ वार्ड कार्यालय में 208.2 मिमी और वडाला स्थित बी नाडकर्णी पार्क म्यूनिसिपल स्कूल में 206.2 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं, पश्चिमी उपनगरों में सांताक्रूज वर्कशॉप में 223.4 मिमी, नारियलवाड़ी स्कूल में 222.2 मिमी, अंधेरी फायर स्टेशन में 213.2 मिमी, के-ईस्ट वार्ड कार्यालय में 200.8 मिमी और के-वेस्ट वार्ड कार्यालय में 200.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

Mumbai Rains Updates: IMD ने दोपहर 1:45 बजे हाई टाइड की चेतावनी भी जारी की है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव और बढ़ने की आशंका है। प्रशासन ने लोगों से आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने और समुद्र तटों से दूर रहने की अपील की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बनने वाला निम्न दबाव का क्षेत्र मानसून को और सक्रिय करेगा।

Mumbai Rains Updates: मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में अगले कुछ दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। IMD ने मुंबई, ठाणे और पालघर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। जबकि रायगढ़ जिले के लिए अत्यधिक भारी बारिश की आशंका के चलते 'रेड अलर्ट' जारी किया है।

Mumbai Rains Updates: जून में सामान्य से कम बारिश और मानसून की देरी के बाद अब बारिश का दौर तेज हो गया है। हालांकि इससे बारिश की कमी कुछ हद तक पूरी होने की उम्मीद है, लेकिन इसके साथ ही जलभराव, ट्रैफिक जाम और स्थानीय स्तर पर बाढ़ जैसी समस्याओं का खतरा भी बढ़ गया है।

Mumbai Rains Updates: ठाणे के वागले एस्टेट में मंगलवार को पेड़ गिरने से 52 वर्षीय एक राहगीर घायल हो गया। जबकि पेड़ों और शाखाओं के गिरने की अन्य घटनाओं में कम से कम 14 वाहन क्षतिग्रस्त हुए। नगर निगम के आंकड़ों के अनुसार, पिछले पांच दिनों में मुंबई में 21 पेड़ और 23 बड़ी शाखाएं गिर चुकी हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें