मुंबई में जाम से मिलेगी राहत! जल्द होगी ट्रैफिक की समस्या खत्म, सरकार ने 3 बड़े प्रोजेक्ट्स शुरू किए

मुंबई में ट्रैफिक जाम से राहत के लिए महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने Sion Bridge समेत 3 बड़े Flyover Projects का उद्घाटन किया। GMLR Link से East-West Connectivity बेहतर होगी और सफर का Time कम होने की उम्मीद है।

अपडेटेड Oct 23, 2026 पर 9:00 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

मुंबई (Mumbai): मुंबई में रहने वाले लोगों के लिए ट्रैफिक जाम सबसे बड़ी समस्या है। इसी से राहत देने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया Moneycontrol की रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को मुंबई के 3 अहम Flyover और Road Connectivity Projects का उद्घाटन किया।

इनमें बहुचर्चित Sion Bridge और Goregaon-Mulund Link Road (GMLR) का नया Connection भी शामिल है।

मुंबईकरों के लिए बड़ी राहत


इन Projects का मुख्य मकसद शहर के अलग-अलग हिस्सों को बेहतर तरीके से जोड़ना है। अभी सायन, दादर, कुर्ला और गोरेगांव जैसे इलाकों में पीक ऑवर्स में घंटों जाम लगता है। नए Flyover शुरू होने के बाद लोगों को Alternate Route मिलेगा।

CM फडणवीस के मुताबिक, इन प्रोजेक्ट्स से मुंबई की दो सबसे अहम कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी -

1.  North-South Connectivity: दादर से लेकर सायन और चेंबूर तक का सफर आसान होगा।

2. East-West Connectivity: गोरेगांव से मुलुंड तक जाने में समय कम लगेगा।

सरकार का फोकस सिर्फ नए ब्रिज बनाने पर नहीं, बल्कि मुंबई के पूरे ट्रैफिक सिस्टम को सुधारने पर है।

इन 2 प्रोजेक्ट से बदलेगी मुंबई की तस्वीर

Sion Bridge मुंबई के सबसे Busy Bridges में से एक है। यह East और West Mumbai को जोड़ता है। इसके नए रूप में खुलने से सायन स्टेशन, LBS Road और Eastern Express Highway पर Traffic का Pressure काफी कम होगा। रोजाना लाखों लोग इसका इस्तेमाल करते हैं।

वहीं, Goregaon-Mulund Link Road (GMLR) प्रोजेक्ट मुंबई के लिए Game Changer माना जा रहा है। यह Western Suburbs को Eastern Suburbs से जोड़ेगा। अभी गोरेगांव से मुलुंड जाने में 90 मिनट से ज्यादा लगता है, जो घटकर 25-30 मिनट होने की उम्मीद है।

50 मिनट में मुंबई घूमने का सपना होगा पूरा?

मुंबई में एक छोर से दूसरे छोर तक का सफर 50 मिनट में पूरा करने का Vision सरकार ने रखा है। इन 3 Flyover के शुरू होने को इसी Vision की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। हालांकि, Experts का मानना है कि सफर का Actual Time कई चीजों पर Depend करेगा, जैसे Traffic की Situation, गाड़ियों की संख्या और Road की Condition।

इन तीन फ्लाईओवर प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन मुंबई के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए एक बड़ा कदम है। सायन ब्रिज और GMLR लिंक से न सिर्फ ट्रैफिक जाम कम होगा, बल्कि लोगों का रोज का सफर भी तेज और आसान होगा।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।