Mumbai Water Crisis: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पानी का एक बहुत बड़ा संकट मंडराने लगा है। रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई के लोगों को पानी की सप्लाई करने वाली सात प्रमुख झीलों और तालाबों का कुल वॉटर स्टॉक 10% से भी कम रह गया है। NDTV के अनुसार, बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 20 जून की सुबह 6 बजे तक मुंबई को पानी सप्लाई करने वाले सात जलाशयों में कुल पानी का स्टॉक गिरकर उनकी कुल क्षमता के सिर्फ 9% के गंभीर लेवल पर आ गया है।
