डेकेयर सेंटर में 4 साल पुराना शव मिलने से मचा हड़कंप, मृत पिता का बेटी ने क्यों नहीं किया अंतिम संस्कार?

मुंबई में एक महिला ने 2022 में पिता की मौत के बाद उनका शव करीब 4 साल तक घर में रखा। बताया जा रहा है कि पिता के प्रति गहरे लगाव के चलते उसने यह फैसला लिया। डेकेयर सेंटर में 4 साल पुराना शव मिलने से मचा हड़कंप, मृत पिता का बेटी ने क्यों नहीं किया अंतिम संस्कार?

अपडेटेड Sep 30, 2026 पर 9:33 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

मुंबई। मुंबई के मलाड ईस्ट में एक बंद पड़े डेकेयर सेंटर से अचानक तेज बदबू आने के बाद एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। बिल्डिंग के बाहर 'डेकेयर सेंटर। जल्द ही खुलेगा।' का बोर्ड लगा था, लेकिन काफी समय से वहां किसी तरह की एक्टिविटी नहीं हो रही थी। सेंटर का मेटल गेट भी बंद रहता था। आसपास रहने वाले लोगों को कुछ दिनों से अंदर से लगातार बदबू महसूस हो रही थी। जब बदबू इतनी बढ़ गई कि लोगों का वहां रहना मुश्किल होने लगा, तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सेंटर का बंद गेट खुलवाया। अंदर जाने के बाद पुलिस को बदबू का कारण पता चला। परिसर की तलाशी के दौरान एक व्यक्ति का शव मिला। इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की और शव की पहचान से जुड़ी जानकारी जुटाई।

पुलिस की जांच में सामने आया कि मृत व्यक्ति की मौत जून 2022 में हार्ट अटैक के कारण हुई थी। उनकी बेटी ने इस घटना के बाद अंतिम संस्कार करने के बजाय शव को सुरक्षित रखने का फैसला किया। बताया जा रहा है कि इसके लिए महिला ने विदेश की एक कंपनी की मदद ली थी।


ये कारण रहा शव को सालों तक सेंटर में रखने का

पिता की मौत के बाद शव को उसी जगह सुरक्षित रखा गया था। सेंटर लंबे समय से बंद था और लोग वहां आते जाते नहीं थे। जिससे यह मामला कई साल तक सामने नहीं आया। पड़ोसियों की शिकायत के बाद जब पुलिस ने परिसर की जांच की, तब जाकर शव के वहां रखे होने का पता चला।

क्या कारण रहा अंतिम संस्कार नहीं करने का

इस मामले में कहा जा रहा है कि महिला का अपने पिता के प्रति लगाव है और वह मौत के बाद भी उन्हें अपने करीब रखना चाहती थी। जिसके कारण उसने अंतिम संस्कार कराने के बजाय शव को सुरक्षित रखने का सोचा।

पुलिस ने जब इन्वेस्टिगेशन किया तो ये सच आया सामने

मामला सामने आने के बाद कुरार पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शव को किस कैसे और किस तरह इतने लंबे समय तक सुरक्षित रखा। पुलिस इस मामले में कानूनी और पारिवारिक जानकारी भी जुटा रही है।

महिला ने अपना पक्ष रखने के लिए वकील नियुक्त किए हैं। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही सकेगा कि इस मामले में आगे किस तरह की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।