Mustafizur IPL Row: 'बांग्लादेश ने हिंदू को कप्तान बनाया'; मुस्तफिजुर रहमान को मिला JDU नेता का साथ! BCCI के फैसले पर विचार करने अपील

Mustafizur Rahman IPL Row: बांग्लादेश में हिंदूओं की हत्या के बाद वहां के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 2026 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) टीम से रिलीज करने के लिए कहा गया। इसके बाद KKR ने BCCI के निर्देश पर रहमान को अपनी टीम से बाहर कर दिया। अब इस पर बवाल मचा हुआ है

अपडेटेड Jan 06, 2026 पर 11:20 PM
Story continues below Advertisement
Mustafizur Rahman IPL Row: आईपीएल के आगामी सीजन का आगाज 26 मार्च से होगा।

Mustafizur Rahman IPL Row: बिहार में सत्ताधारी जनता दल यूनाइटेड (JDU) के सीनियर नेता केसी त्यागी ने मंगलवार (6 जनवरी) को कहा कि भारत को बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) के फैसले पर फिर से सोचना चाहिए। बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 2026 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) टीम से रिलीज करने के लिए कहा गया है। KKR ने शनिवार को BCCI के निर्देश पर मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज कर दिया।

बीसीसीआई ने भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय संबंधों में बढ़ते तनाव के मद्देनजर यह कदम उठाया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले सीनियर नेता त्यागी ने कहा कि क्षेत्रीय तनाव के बावजूद खेलों को राजनीति से खुलकर नहीं मिलाना चाहिए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक त्यागी ने पत्रकारों से कहा, "खेलों का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन भारतीय उपमहाद्वीप में खासकर पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ स्थिति तनावपूर्ण है... इससे खेल की भावना पर असर पड़ता है।"

त्यागी की पार्टी JDU का BJP के साथ गठबंधन होने के बावजूद मुस्लिम समुदाय में अच्छा-खासा समर्थन है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की घटनाओं के बाद BCCI का फैसला शायद जनता की भावनाओं से प्रभावित हुआ हो। लेकिन उन्होंने क्रिकेट को भू-राजनीतिक तनाव से मिलाने के खिलाफ चेतावनी दी।


पिछले महीने खिलाड़ियों की नीलामी में केकेआर ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। बीसीसीआई ने कहा कि 26 मार्च से शुरू होने वाली लीग में जरूरत पड़ने पर KKR को उनके स्थान पर किसी अन्य खिलाड़ी का चयन करने की अनुमति होगी। 

JDU नेता ने आगे बांग्लादेश द्वारा एक हिंदू लिटन दास को बांग्लादेश नेशनल क्रिकेट टीम का कप्तान बनाए जाने की बात कही। साथ ही सुझाव दिया कि यह खेल में समावेशिता के बारे में एक महत्वपूर्ण संदेश देता है। त्यागी ने कहा, "जब बांग्लादेश ने एक अल्पसंख्यक क्रिकेटर एक हिंदू को अपनी टीम का कप्तान बनाया है, तो हमें इस पर फिर से सोचना चाहिए।" उन्होंने इस कदम को एक मजबूत संदेश बताया।

रहमान को बीसीसीआई के निर्देश पर IPL से बाहर किए जाने और राजनयिक संबंधों में भारत से आई गिरावट के बाद इस टी20 लीग के आगामी सीजन के अपने देश में प्रसारण पर सोमवार को प्रतिबंध लगा दिया।

टी20 विश्व कप के कार्यक्रम के मुताबिक बांग्लादेश को कोलकाता में तीन और मुंबई में एक मैच खेलना है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने रविवार को सुरक्षा चिंताओं और सरकार की सलाह का हवाला देते हुए अगले महीने होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी राष्ट्रीय टीम को भारत नहीं भेजने का फैसला किया।

ये भी पढ़ें- Bangladesh: हिंदुओं की हत्या के बाद डैमेज कंट्रोल में जुटी यूनुस सरकार! हिंदू क्रिकेटर लिटन दास को बनाया बांग्लादेश टीम का कप्तान

बीसीसीआई ने शनिवार को रहमान को रिलीज करने के अपने फैसले के लिए दोनों देशों के बीच मौजूदा संबंधों का स्पष्ट रूप से जिक्र नहीं किया। लेकिन उसने कहा कि यह कदम मौजूदा घटनाओं से प्रेरित है

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।