Get App

सोते समय पिता पर चाकू से वार, बाप की कातिल बनीं दो बेटियां! कत्ल की वजह जानकर दंग रह जाएंगे आप

ऐसा आरोप है कि पिता हमेशा बेटों को ज्यादा अहमियत देते थे और बेटियों के साथ फर्क करते थे। लड़कियां पिता की रोज-रोज की टोका-टाकी और पाबंदियों से बुरी तरह परेशान हो चुकी थीं। घटना वाली रात भी किसी बात को लेकर पिता-पुत्रियों में तीखी बहस हुई थी, जिसके बाद बहनों ने खौफनाक कदम उठाने की योजना बना ली

Shubham Sharmaअपडेटेड Feb 23, 2026 पर 3:52 PM
सोते समय पिता पर चाकू से वार, बाप की कातिल बनीं दो बेटियां! कत्ल की वजह जानकर दंग रह जाएंगे आप
Muzaffarnagar Murder: सोते समय पिता पर चाकू से वार, बाप की कातिल बनीं दो बेटियां!

मुजफ्फरनगर के मोरना गांव से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई दंग है। यहां दो सगी बहनों ने मिलकर अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया। शुरुआत में यह मामला किसी बाहरी हमले जैसा लग रहा था, लेकिन जब पुलिस ने जांच की तो घर के अंदर की जो कहानी निकलकर आई, उसने सबको हिलाकर रख दिया। भोपा थाना क्षेत्र में एक पिता की हत्या की ऐसी सनसनीखेज कहानी सामने आई है, जिसने रिश्तों को तार-तार कर दिया है। सोमवार की सुबह जब 58 साल के किसान रामप्रसाद का शव उनके कमरे में खून से लथपथ मिला, तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। पहले लगा कि किसी बाहरी दुश्मन ने हमला किया है, लेकिन कातिल तो घर के अंदर ही छिपे थे।

क्या थी नफरत की असली वजह?

पुलिस की पूछताछ में जो सच्चाई सामने आई, वो चौंकाने वाली है। रामप्रसाद की 30 साल की बेटी कोमल और उसकी एक नाबालिग बहन ने मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया। हत्या की मुख्य वजहें ये थीं: बेटे-बेटी में भेदभाव और टोका-टाकी!

ऐसा आरोप है कि पिता हमेशा बेटों को ज्यादा अहमियत देते थे और बेटियों के साथ फर्क करते थे। लड़कियां पिता की रोज-रोज की टोका-टाकी और पाबंदियों से बुरी तरह परेशान हो चुकी थीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें