CJP Protest News Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए माफी मांगने वाली 15 साल की लड़की की मां ने सुरक्षा, अपनी बेटी के खिलाफ दर्ज FIR वापस लेने और रहने के लिए सुरक्षित जगह की मांग की है। मां ने कहा कि उनके परिवार को धमकियां मिल रही हैं। वे घर वापस नहीं जा सकते। उनकी यह अपील प्रधानमंत्री मोदी के उस बयान के एक दिन बाद आई है, जिसमें उन्होंने देशवासियों से विवाद में शामिल गुमराह बच्चों को माफ करने और उन पर कानूनी कार्रवाई या सामाजिक उत्पीड़न करने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाने की अपील की थी।
