Nalanda University News: होर्मुज स्ट्रेट संकट के बाद भगवान राम भारत को किस तरह पेश करते? या फिर अमेरिका, चीन और रूस के साथ भारत के रिश्तों पर भगवान कृष्ण क्या सलाह देते? ये कुछ ऐसे सवाल हैं जिन पर इस वक्त बिहार की विश्व विख्यात विश्वविद्यालय नालंदा यूनिवर्सिटी में चर्चा हो रही है। विश्व प्रसिद्ध नालंदा यूनिवर्सिटी में दुनिया के 30 से ज्यादा देशों के छात्र पढ़ते हैं। 'इंडियन एक्सप्रेस' के मुताबिक यह यूनिवर्सिटी अपने खास पोस्टग्रेजुएट कोर्स 'इंटरनेशनल रिलेशन्स एंड पीस स्टडीज' (IRPS) के जरिए इन सवालों के जवाब तलाश रही है। माना जाता है कि यह अपनी तरह का पहला कोर्स है।
