दिल्ली-मेरठ के बीच दौड़ने वाली Namo Bharat ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, इस कॉरिडोर ने 5 करोड़ यात्री यात्राओं का आंकड़ा पार कर लिया है। सबसे बड़ी बात ये है कि आखिरी 1 करोड़ यात्राएं सिर्फ 93 दिन में पूरी हुईं, जो अब तक का सबसे तेज रिकॉर्ड है।
