Get App

अंतरिक्ष से धरती पर कहां गिरा नासा का 22 साल पुराना टेलीस्कोप! $30 मिलियन का रेस्क्यू मिशन कैसे हुआ फेल?

NASA का स्विफ्ट टेलीस्कोप 22 साल बाद 5 नवंबर को वायुमंडल में लौटा और इंडोनेशिया के ऊपर जलकर नष्ट हो गया। 2004 में 2 साल के मिशन पर गया यह टेलीस्कोप गामा-रे विस्फोट और ब्लैक होल समेत 7,000 से ज्यादा रिसर्च में काम आया। बचाने का रेस्क्यू मिशन फेल होने के बाद 20 अक्टूबर को इसने काम बंद कर दिया था।

Roopali Sharmaअपडेटेड Nov 05, 2026 पर 9:22 AM
अंतरिक्ष से धरती पर कहां गिरा नासा का 22 साल पुराना टेलीस्कोप! $30 मिलियन का रेस्क्यू मिशन कैसे हुआ फेल?
22 साल बाद धरती पर लौटा NASA का स्विफ्ट टेलीस्कोप, वायुमंडल में जलकर हुआ नष्ट

NASA स्विफ्ट टेलीस्कोप : अंतरिक्ष में 22 साल तक ब्रह्मांड की खोजबीन करने वाला NASA का स्विफ्ट टेलीस्कोप अब नहीं रहा। बुधवार को यह टेलीस्कोप धरती के वायुमंडल में घुसते ही आग की लपटों में जलकर खत्म हो गया। यह टेलीस्कोप इंडोनेशिया के ऊपर आसमान में दाखिल हुआ था। NASA ने पहले ही कहा था कि इसके ज्यादातर हिस्से हवा में ही जल जाएंगे। कुछ छोटे टुकड़े नीचे गिरने की बात भी कही गई थी, लेकिन अभी तक कहीं से किसी नुकसान या किसी के घायल होने की खबर नहीं आई है।

News18 की रिपोर्ट के मुताबिक, नील गेहरल्स स्विफ्ट ऑब्जर्वेटरी (Neil Gehrels Swift Observatory) ने 5 नवंबर को भारतीय समय के अनुसार रात करीब 1 बजे धरती के वायुमंडल में एंट्री की। उस वक्त यह उत्तरी सुमात्रा के ऊपर था और आवाज की रफ्तार से करीब 22 गुना तेज भाग रहा था।

क्या टेलीस्कोप धरती पर गिरकर किसी को नुकसान पहुंचा सकता था?

इस टेलीस्कोप का वजन करीब 1,452 किलो था। इतनी भारी चीज के नीचे गिरने से डर लगना लाजमी था। लेकिन NASA ने पहले ही साफ कर दिया था कि किसी इंसान को इससे नुकसान पहुंचने की संभावना बहुत ही कम है। एजेंसी के हिसाब से किसी एक व्यक्ति के इसकी चपेट में आने का चांस 2,100 में से सिर्फ 1 था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें