Get App

Faridabad Rape Case: प्रदर्शन जांच के बहाने होटल बुलाया, फिर किया दुष्कर्म, राष्ट्रीय शूटिंग कोच पर नाबालिग एथलीट ने लगाए गंभीर आरोप

Faridabad Rape Case: फरीदाबाद से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक राष्ट्रीय शूटिंग कोच पर 17 साल की राष्ट्रीय स्तर की शूटर से एक होटल के कमरे में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि कोच ने खिलाड़ी का प्रदर्शन जांचने के बहाने उसे होटल में बुलाया था।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jan 08, 2026 पर 9:40 AM
Faridabad Rape Case: प्रदर्शन जांच के बहाने होटल बुलाया, फिर किया दुष्कर्म, राष्ट्रीय शूटिंग कोच पर नाबालिग एथलीट ने लगाए गंभीर आरोप
प्रदर्शन जांच के बहाने होटल बुलाया, फिर किया दुष्कर्म, राष्ट्रीय शूटिंग कोच पर नाबालिग एथलीट ने लगाए गंभीर आरोप

Faridabad Rape Case: फरीदाबाद से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक राष्ट्रीय शूटिंग कोच पर 17 साल की राष्ट्रीय स्तर की शूटर से एक होटल के कमरे में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि कोच ने खिलाड़ी का प्रदर्शन जांचने के बहाने उसे होटल में बुलाया था। पुलिस ने यह भी बताया कि इस मामले में यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया गया है।

शिकायत के अनुसार, नाबालिग खिलाड़ी ने बताया कि यह घटना 16 दिसंबर को फरीदाबाद में हुई। उस समय दिल्ली के कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में शूटिंग चैंपियनशिप चल रही थी।

पुलिस के अनुसार, कोच फरीदाबाद के सूरजकुंड इलाके के एक होटल में ठहरा हुआ था। आरोप है कि प्रतियोगिता के बाद उसने खिलाड़ी का प्रदर्शन देखने के बहाने उसे होटल की लॉबी में बुलाया।

पीड़िता ने बताया कि कोच ने उस पर दबाव डालकर उसे होटल के कमरे में अपने साथ चलने को मजबूर किया, जहां उसने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि कोच ने उसे धमकी दी कि अगर उसने इस घटना के बारे में किसी को बताया तो वह उसका करियर हमेशा के लिए बर्बाद कर देगा और उसके परिवार को भी नुकसान पहुंचाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें