Get App

स्टार्टअप्स के लिए बड़ा मौका! 20 कैटिगरी में ₹25 लाख कैश जीतने का मौका, जानिए कौन कर सकता है अप्लाई

DPIIT ने नेशनल स्टार्टअप अवॉर्ड्स के छठे एडिशन के लिए आवेदन खोल दिए हैं। 20 सेक्टोरल कैटिगरी में हर विजेता को ₹25 लाख मिलेंगे। DPIIT से मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स के साथ 10 साल और उससे ज्यादा उम्र के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।

Edited By: Sushmit Sinhaअपडेटेड Nov 10, 2026 पर 5:40 PM
स्टार्टअप्स के लिए बड़ा मौका! 20 कैटिगरी में ₹25 लाख कैश जीतने का मौका, जानिए कौन कर सकता है अप्लाई
DPIIT ने नेशनल स्टार्टअप अवॉर्ड्स के छठे एडिशन के लिए आवेदन खोल दिए हैं।

देश के स्टार्टअप्स के लिए अपने काम को राष्ट्रीय मंच पर दिखाने और ₹25 लाख तक का इनाम जीतने का मौका है। डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड (DPIIT) ने नेशनल स्टार्टअप अवॉर्ड्स के छठवें एडिशन के लिए आवेदन खोल दिए हैं। PTI की खबर के मुताबिक, हर कैटिगरी में ₹25 लाख का इनाम रखा गया है, ताकि देशभर के इनोवेटिव, तेजी से बढ़ सकने वाले और असर छोड़ने वाले स्टार्टअप्स को सम्मान दिया जा सके।

नेशनल स्टार्टअप अवॉर्ड्स का छठा एडिशन

ये अवॉर्ड्स वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की Startup India पहल के तहत दिए जाते हैं। DPIIT के मुताबिक, इनमें उन स्टार्टअप्स को पहचान मिलती है, जिन्होंने इनोवेशन, कारोबार बढ़ाने की क्षमता, टिकाऊपन और समाज व अर्थव्यवस्था पर असर के मामले में शानदार काम किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें