Get App

Namo Bharat: जल्द ही शुरू होगी नमो भारत की 8 नई ट्रेनें, अब दिल्ली से मेरठ पहुंचने में लगेंगे 50 मिनट

दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर अब कम स्टॉपेज वाली नमो भारत ट्रेनें भी चलाई जाएंगी। इसकी वजह से यात्रियों का सफर पहले से तेज हो जाएगा। इन ट्रेनों से आनंद विहार से बेगमपुल तक की दूरी सिर्फ 36 मिनट में और गाजियाबाद से बेगमपुल तक का सफर 28 मिनट में पूरा होगा

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Nov 14, 2026 पर 7:34 PM
Namo Bharat: जल्द ही शुरू होगी नमो भारत की 8 नई ट्रेनें, अब दिल्ली से मेरठ पहुंचने में लगेंगे 50 मिनट
दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर अब कम स्टॉपेज वाली नमो भारत ट्रेनें भी चलाई जाएंगी

नमो भारत ट्रेन को लेकर बड़ी खबर आ रही है। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (NCRTC) यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए 16 नवंबर से नमो भारत ट्रेन की आठ अतिरिक्त फास्ट सेवाएं शुरू करने जा रहा है। ये ट्रेनें सुबह और शाम के पीक आवर्स में चलाई जाएंगी। अधिकारियों के मुताबिक, नई सेवाएं शुरू होने से आनंद विहार और गाजियाबाद के बीच का सफर महज आठ मिनट में पूरा किया जा सकेगा। इससे पीक आवर्स में यात्रियों को आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी। आइए जानते हैं इसके बारे में डिटेल्स में

50 मिनट से कम लगेगा समय

दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर अब कम स्टॉपेज वाली नमो भारत ट्रेनें भी चलाई जाएंगी। इसकी वजह से यात्रियों का सफर पहले से तेज हो जाएगा। इन ट्रेनों से आनंद विहार से बेगमपुल तक की दूरी सिर्फ 36 मिनट में और गाजियाबाद से बेगमपुल तक का सफर 28 मिनट में पूरा होगा। NCRTC के मुताबिक, नई सेवा के जरिए यात्री पूरे दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर की यात्रा 50 मिनट से भी कम समय में कर सकेंगे।

इन स्टेशन पर रूकेगी ट्रेन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें