NEET PG 2026 Scorecard: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) पोस्टग्रेजुएट (PG) 2026 में शामिल परीक्षार्थियों के लिए अहम खबर है। परीक्षार्थी 24 सितंबर को नीट पीजी का रिजल्ट घोषित होन के बाद अपने स्कोरकार्ड और आंसरकी का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि पीजी प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए स्कोरकार्ड का होना जरूरी है। अब नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म करते हुए नीट पीजी 2026 स्कोरकार्ड और आंसर की उपलब्ध करा दी है।
इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब मेडिकल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर एप्लीकेंट लॉगिन के जरिए अपना निजी स्कोरकार्ड और सवाल-वार आंसर की देख सकते हैं। इनकी मदद से परीक्षार्थी अपने निजी प्रदर्शन की विस्तार से समीक्षा कर सकते हैं। इसमें परीक्षा के दौरान रिकॉर्ड किए गए जवाब, सही आंसर की और हर सवाल के लिए दिए गए मार्क्स शामिल हैं। स्कोरकार्ड पोस्टग्रेजुएट मेडिकल प्रवेश प्रक्रिया में आगे बढ़ने वाले उम्मीदवारों के लिए भी एक जरूरी डॉक्यूमेंट है।
नीट पीजी 2026 स्कोरकार्ड 6 महीने तक कर सकेंगे डाउनलोड
एनबीईएमएस ने कहा है कि नीट पीजी 2026 के लिए उपस्थित परीक्षार्थियों के इंडिविजुअल स्कोरकार्ड 1 अक्टूबर से उसकी ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। स्कोरकार्ड जारी होने की तारीख से 6 महीने तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगा। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे भविष्य में प्रवेश और काउंसलिंग की जरूरतों के लिए एक कॉपी संभाल कर रखें।
नीट पीजी 2026 का रिजल्ट 24 सितंबर को घोषित किया गया था। इसमें कैंडिडेट्स के रॉ स्कोर और रैंक जारी किए गए थे। यह परीक्षा 2026-27 शैक्षणिक सत्र के लिए MD, MS, DNB, DrNB डायरेक्ट 6 साल के कोर्स और पीजी मेडिकल डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी।
अलग-अलग आंसर की परीक्षार्थियों के प्रदर्शन का विस्तृत ब्योरा प्रदान करती है। एनबीईएमएस ने साफ किया है कि कैंडिडेट्स के बीच सवालों का सीक्वेंस और ऑप्शन ऑर्डर बदल दिया गया था। इसलिए, अलग-अलग कैंडिडेट्स के लिए सवाल ID और सही आंसर की ID अलग-अलग सीक्वेंस में दिख सकती हैं। एनबीईएमएस ने परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि वे किसी दूसरे कैंडिडेट के पेपर से सीधे ऑप्शन नंबर की तुलना करने के बजाय अपने अलग-अलग क्वेश्चन पेपर सेट से जुड़ी आंसर की देखें।
कैंडिडेट्स नीचे दी गई डिटेल्स कर सकते हैं चेक
परीक्षार्थी अपने सवालों के लिए करें मेडिकल बोर्ड से संपर्क
परीक्षार्थी अपने स्कोरकार्ड या आंसर की के बारे में सवालों के लिए एनबीईएमएस से 011-45593000 पर संपर्क कर सकते हैं या बोर्ड के कम्युनिकेशन वेब पोर्टल के जरिए अपनी क्वेरी सबमिट कर सकते हैं। बोर्ड ने कैंडिडेट्स को सलाह दी है कि वे एग्जाम से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए ऑफिशियल चैनल का इस्तेमाल करें।