Get App

NEET UG 2027: क्या अब ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में होगी परीक्षा? जानें सरकार का नया प्लान

NEET UG 2027 में स्टूडेंट्स को ऑनलाइन और पेन-एंड-पेपर, दोनों तरीकों से परीक्षा देने का विकल्प मिल सकता है। तमिलनाडु और केरल ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा पर चिंता जताई है। इसके बाद केंद्र सरकार हाइब्रिड मॉडल पर विचार कर रही है।

Roopali Sharmaअपडेटेड Nov 02, 2026 पर 11:07 AM
NEET UG 2027: क्या अब ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में होगी परीक्षा? जानें सरकार का नया प्लान

NEET UG परीक्षा के तरीके में बदलाव को लेकर स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर है। साल 2027 में भी स्टूडेंट पहले की तरह पेन-एंड-पेपर से परीक्षा दे सकते हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन परीक्षा का विकल्प भी मिल सकता है।

केंद्र सरकार NEET UG को धीरे-धीरे कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में बदलने पर विचार कर रही है। लेकिन तमिलनाडु और केरल जैसे राज्यों ने इस बदलाव पर चिंता जताई है। ऐसे में 2027 की परीक्षा के लिए हाइब्रिड मॉडल अपनाने पर विचार किया जा रहा है। इससे स्टूडेंट्स को अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा का तरीका चुनने का मौका मिल सकता है।

1. ऑनलाइन परीक्षा (CBT): उम्मीदवार कंप्यूटर के जरिए सवालों के जवाब देंगे।

2. पेन-एंड-पेपर परीक्षा: स्टूडेंट पहले की तरह प्रश्नपत्र पर सवाल पढ़कर OMR शीट पर जवाब भर सकेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें