Indian Mango Ban: नेपाल ने भारतीय आम पर लगाया पूरी तरह से बैन, सरकार ने दिए ये आदेश

इस कदम के बाद नेपाल उन देशों की लिस्ट में शामिल हो गया है, जिन्होंने भारतीय कृषि उत्पादों को खाद्य सुरक्षा कारणों से अस्वीकार किया है। इससे पहले जापान, यूरोपीय संघ (EU) और सऊदी अरब भी कुछ भारतीय कृषि उत्पादों को लेकर सख्त रुख अपना चुके हैं। जापान ने भी हाल ही में अल्फांसो, केसर, लंगड़ा और बंगनपल्ली जैसी प्रसिद्ध भारतीय आम किस्मों के इंपोर्ट पर बैन लगा दिया था

अपडेटेड Jun 08, 2026 पर 11:11 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
नेपाल ने भारतीय आमों के आयात पर पूरी तरह रोक लगा दी है।

नेपाल ने भारतीय आमों के आयात पर पूरी तरह रोक लगा दी है। काठमांडू स्थित कृषि और पशुधन विकास मंत्रालय ने यह फैसला खाद्य सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं के चलते लिया है। मंत्रालय के अनुसार, अप्रैल और मई के दौरान क्वारंटीन जांच चौकियों पर भारतीय आमों की कई खेपों में रासायनिक कीटनाशकों के अवशेष तय सीमा से कहीं अधिक पाए गए।

नेपाल सरकार ने उठाया ये कदम

नेपाल के कृषि और पशु विकास मंत्रालय ने बताया है कि भारत से आने वाले आमों की कुछ खेपों में तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक अवशेष पाए गए थे। इसके बाद अप्रैल-मई से ही सीमा पर मौजूद क्वारंटाइन चौकियों को भारतीय आमों की एंट्री रोकने के निर्देश दे दिए गए। इस फैसले के साथ नेपाल उन देशों की सूची में शामिल हो गया है, जिन्होंने भारतीय कृषि उत्पादों को गुणवत्ता कारणों से लगाई है। नेपाल सरकार का कहना है कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा उसकी प्राथमिकता है और खाद्य गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।


बढ़ी आमों की कीमत

राइजिंग नेपाल डेली की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल में गर्मियों के मौसम में आम की मांग काफी बढ़ जाती है। आम वहां के लोगों का पसंदीदा फल माना जाता है। हालांकि, नेपाल में आम का उत्पादन सीमित मात्रा में होता है, इसलिए देश की जरूरतों को पूरा करने के लिए व्यापारी बड़ी मात्रा में भारत से आम आयात करते हैं। लेकिन भारतीय आमों पर लगाए गए नए प्रतिबंध ने नेपाली कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है। व्यापारियों का कहना है कि भारत से आम की आपूर्ति रुकने से उनके कारोबार पर सीधा असर पड़ा है। कई व्यापारियों को पहले से किए गए ऑर्डर पूरे करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

जपान ने भी लगाया है बैन

इस कदम के बाद नेपाल उन देशों की लिस्ट में शामिल हो गया है, जिन्होंने भारतीय कृषि उत्पादों को खाद्य सुरक्षा कारणों से अस्वीकार किया है। इससे पहले जापान, यूरोपीय संघ (EU) और सऊदी अरब भी कुछ भारतीय कृषि उत्पादों को लेकर सख्त रुख अपना चुके हैं। जापान ने भी हाल ही में अल्फांसो, केसर, लंगड़ा और बंगनपल्ली जैसी प्रसिद्ध भारतीय आम किस्मों के इंपोर्ट पर बैन लगा दिया था। जापानी अधिकारियों का कहना था कि भारत में आमों के एक्सपोर्ट से पहले होने वाली वाष्प वीएचटी प्रोसेस में कुछ कमियां पाई गईं है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।