First time in 47 years: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए पिछले 12 माह में अभियान के दौरान अपने किसी भी जवान को नहीं खोया है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक (DG) जीपी सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 47 साल बाद ऐसा हुआ है। सीआरपीएफ के महानिदेशक जी.पी. सिंह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इस उपलब्धि को बल के इतिहास का एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष है क्योंकि बल देश के सभी प्रमुख अभियान क्षेत्रों में लगातार और व्यापक स्तर पर तैनात है।
