Get App

New Noida Project: 'न्यू नोएडा' के लिए जमीन अधिग्रहण जल्द, 281 किसानों ने दी सहमति; 2027 तक पहला चरण पूरा करने का लक्ष्य

New Noida Project: न्यू नोएडा परियोजना के लिए लगभग 20,000 हेक्टेयर भूमि का विकास किया जाना है। 281 किसानों/भूस्वामियों ने अपने सहमति पत्र (consent forms) जमा कर दिए हैं। नोएडा प्राधिकरण ने अधिग्रहण दरों को अंतिम रूप दे दिया है और जल्द ही प्रक्रिया शुरू होगी

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Oct 19, 2026 पर 10:41 AM
New Noida Project: 'न्यू नोएडा' के लिए जमीन अधिग्रहण जल्द, 281 किसानों ने दी सहमति; 2027 तक पहला चरण पूरा करने का लक्ष्य
New Noida Project: अधिकारियों ने बताया कि 'न्यू नोएडा' के लिए भूमि अधिग्रहण जल्द शुरू होगा

New Noida Project: न्यू नोएडा परियोजना को जमीन पर उतारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। न्यू नोएडा प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 281 किसानों ने अपनी जमीन देने के लिए सहमति पत्र जमा कर दिए हैं। नोएडा प्राधिकरण ने जमीन अधिग्रहण की दरें तय करने के बाद अधिकारियों को प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं। दादरी-नोएडा-गाजियाबाद निवेश क्षेत्र (DNGIR) के तहत विकसित होने वाले इस नए शहर के लिए करीब 20 हजार हेक्टेयर जमीन चार चरणों में अधिग्रहित की जाएगी। पहले चरण में वर्ष 2027 तक 3,165 हेक्टेयर जमीन लेने का लक्ष्य है।

किसानों की सहमति मिलने के बाद नोएडा प्राधिकरण ने प्रक्रिया तेज की

जमीन अधिग्रहण को लेकर किसानों की सहमति मिलने के बाद नोएडा प्राधिकरण ने प्रक्रिया तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। परियोजना के लिए अब तक 281 किसानों ने आपसी सहमति के आधार पर अपनी जमीन देने के लिए सहमति पत्र जमा किए हैं। प्राधिकरण का लक्ष्य है कि अधिग्रहण की प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाते हुए साल 2027 तक पहले चरण का काम पूरा किया जाए।

न्यू नोएडा को दादरी-नोएडा-गाजियाबाद निवेश क्षेत्र (DNGIR) के रूप में विकसित किया जाना है। यह एक प्रस्तावित शहरी विकास परियोजना है, जिसका विस्तार करीब 20 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में होगा। परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण चार चरणों में किया जाएगा। प्रत्येक चरण के लिए जमीन की मात्रा और मुआवजे की व्यवस्था निर्धारित की गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें