भारतीय रेलवे ने ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले एक बड़ा तोहफा दे दिया है। भारतीय रेलवे ने न्यू डेली ओवरनाइट ट्रेन को मंजूरी दी है, जो कानपुर सेंट्रल और आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलेगी।

भारतीय रेलवे ने ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले एक बड़ा तोहफा दे दिया है। भारतीय रेलवे ने न्यू डेली ओवरनाइट ट्रेन को मंजूरी दी है, जो कानपुर सेंट्रल और आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलेगी।
रेल कनेक्टिविटी का विस्तार
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने कानपुर सेंट्रल और आनंद विहार (T) के बीच एक नई रोजाना ट्रेन सेवा को मंजूरी दी है। इस नई ट्रेन के शुरू होने से कानपुर और दिल्ली के बीच रात के समय रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इतना ही नहीं यात्रियों को रात में यात्रा करने का एक बेहतर विकल्प भी मिल पाएगा।
नई मेल ट्रेन सेवा कई बड़े शहरों को जोड़ेगी
ये नई मेल ट्रेन कई बड़े शहरों को कनेक्ट करेगी। ये कानपुर, इटावा, अलीगढ़, गाज़ियाबाद और दिल्ली क्षेत्र के यात्रियों के लिए सुविधाजनक होगी। यह ट्रेन इस महत्वपूर्ण रेल कॉरिडोर पर यात्रियों की आवाजाही बढ़ाने में भी मदद करेगी।
ट्रेन का समय और दूरी
भारतीय रेलवे के अनुसार ट्रेन नंबर 14153 कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार (T) मेल रोजाना कानपुर सेंट्रल से 20:40 बजे चलेगी और अगले दिन 04:50 बजे आनंद विहार (T) पहुंचेगी। वापसी की यात्रा में ट्रेन नंबर 14154 आनंद विहार (T)-कानपुर सेंट्रल मेल 23:25 बजे चलेगी और कानपुर सेंट्रल 07:25 बजे पहुंचेगी।
यह 428 किलोमीटर की यात्रा
दोनों दिशाओं में ट्रेन 428 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। कानपुर सेंट्रल से आनंद विहार (T) तक यात्रा का समय 8 घंटे 10 मिनट होगा, जबकि वापसी की यात्रा में लगभग 8 घंटे लगेंगे।
नई मेल ट्रेन का कमर्शियल स्टॉप
नई मेल ट्रेन सेवा के स्टॉप में फफूंद, इटावा, टूंडला, हाथरस, अलीगढ़, खुर्जा, दादरी और गाजियाबाद शामिल हैं। इससे इन शहरों के यात्रियों को दिल्ली क्षेत्र तक सीधी रेल सुविधा भी मिलेगी।
रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी
भारतीय रेलवे ने कहा कि यह नई रोजाना सेवा कानपुर सेंट्रल और आनंद विहार (T) के बीच रेल नेटवर्क को और मजबूत करेगी। रात की यात्रा का समय काम, व्यापार और अन्य महत्वपूर्ण उद्देश्यों के लिए दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करेगा।
वडोदरा में ROB के निर्माण को मंजूरी
इसके अलावा भारतीय रेलवे ने वेस्टर्न रेलवे के वडोदरा डिवीजन में अल्कापुरी में चार-लेन वाले रोड ओवर ब्रिज (ROB) के निर्माण को भी मंजूरी दी है। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत ₹166.5 करोड़ होगी। रेलवे और राज्य सरकार दोनों का हिस्सा लगभग ₹83.2769 करोड़ होगा।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।