Get App

सिमिलिपाल में मिला दुर्लभ बिच्छू, पहली बार ओडिशा में हुई इस समूह की खोज

ओडिशा के सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व में बिच्छू की नई प्रजाति मिली है, जिसका नाम Liocheles similipalensis रखा गया है। ये बिच्छू काले रंग का है और रोशनी में नीला चमकता है। अभी तक ये सिर्फ सिमिलिपाल में ही मिला है। वैज्ञानिकों का कहना है कि ये खोज बताती है कि जंगल में छोटे जीव भी कितने जरूरी होते हैं।

Roopali Sharmaअपडेटेड Nov 08, 2026 पर 11:24 AM
सिमिलिपाल में मिला दुर्लभ बिच्छू, पहली बार ओडिशा में हुई इस समूह की खोज
सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व में मिली बिच्छू की नई प्रजाति Liocheles similipalensis, जो काले रंग की है और रोशनी में नीली चमकती है।

मयूरभंज: ओडिशा के सिमिलिपाल जंगल से एक ऐसी खबर आई है, जिसने वैज्ञानिकों को भी चौंका दिया है। यहां बिच्छू की एक नई प्रजाति पाई गई है। जिसका नाम रखा गया है - लियोकेल्स सिमिलिपालेन्सिस। यह नाम जंगल के नाम पर ही रखा गया है।

ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, इस खोज में सिमिलिपाल टाइगर प्रोजेक्ट की टीम ( Similipal Tiger Project) और महाराष्ट्र स्थित ठक्कर वाइल्डलाइफ फाउंडेशन ( Thakkar Wildlife Foundation ) के वैज्ञानिक ने मिलकर काम किया। इस अध्ययन का नेतृत्व सौरभ किनिंगे (Saurabh Kininge), तेजस ठाकरे (Tejas Thackeray) और अक्षय खांडकेर (Akshay Khandekar) ने किया। इनके साथ सिमिलिपाल के फील्ड डायरेक्टर डॉ. प्रकाश चंद्र गोगिनेनी (Dr. Prakash Chandra Gogineni) भी शामिल रहे।

कैसे मिला ये नया बिच्छू?

इस खोज की शुरुआत जंगल के कर्मचारियों से हुई। वे रोज की तरह जंगल में गश्त पर थे। तभी उन्हें एक अलग सा बिच्छू दिखा। रंग और बनावट थोड़ी अलग लगी तो उन्होंने उसे ध्यान से पकड़ा और जांच के लिए भेज दिया। इसके बाद महाराष्ट्र की ठक्कर वाइल्डलाइफ फाउंडेशन के वैज्ञानिकों ने इसकी जांच की। सिमिलिपाल टाइगर प्रोजेक्ट की टीम भी इस काम में साथ थी। जांच के बाद पता चला कि ये तो बिल्कुल नई प्रजाति है। इस खोज के बाद इस समूह में अब कुल सात प्रजातियां हो गई हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें