Nitin Gadkari News: केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को धमकी दी गई है। उनके वर्धा वाले घर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। महाराष्ट्र पुलिस ने केंद्रीय मंत्री के नागपुर स्थित आवास पर बम होने की धमकी देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार (3 अगस्त) सुबह 8:46 बजे दी गई इस धमकी में वर्धा रोड स्थित नितिन गडकरी के घर को उड़ा देने की धमकी दी गई थी। बम वाले कॉल के बाद पुलिस ने तुरंत स्थानीय थाने को सूचित किया। एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि उमेश विष्णु राउत नामक संदिग्ध को धमकी मिलने के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया था।
