Shashi Tharoor: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों पर हाल ही में लगाए गए 25% टैरिफ पर "गंभीर चिंता" व्यक्त की है और भविष्यवाणी की है कि इससे भारत के द्वारा अमेरिका को होने वाले निर्यात असंभव हो सकते हैं। थरूर ने कहा कि वे शुरू से ही अमेरिकी टैरिफ व्यवस्था से "परेशान" रहे हैं, क्योंकि भारत पहले से ही अपने क्षेत्रीय प्रतियोगियों की तुलना में नुकसान में है, और अगर टैरिफ बढ़कर 75% हो जाता है तो स्थिति और कठिन हो जाएगी।
