Get App

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लिए खुशखबरी! सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-04 तक एक्वा लाइन मेट्रो एक्सटेंशन को दी मंजूरी, नए स्टेशनों और पूरे रूट की डिटेल्स

नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 तक एक्वा लाइन मेट्रो विस्तार को कैबिनेट की मंजूरी मिली। 2,390 करोड़ रुपये की लागत से 8.449 KM कॉरिडोर और पांच स्टेशन बनेंगे। जानें रूट और फायदे।

Roopali Sharmaअपडेटेड Nov 11, 2026 पर 9:00 PM
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लिए खुशखबरी! सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-04 तक एक्वा लाइन मेट्रो एक्सटेंशन को दी मंजूरी, नए स्टेशनों और पूरे रूट की डिटेल्स

ग्रेटर नोएडा वेस्ट और नोएडा के बीच मेट्रो कनेक्टिविटी बेहतर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 तक एक्वा लाइन मेट्रो रेल कॉरिडोर के विस्तार को मंजूरी दे दी गई है। इस परियोजना के तहत 8.449 किलोमीटर लंबा नया एलिवेटेड मेट्रो कॉरिडोर बनाया जाएगा, जिस पर पांच स्टेशन होंगे। परियोजना की कुल लागत 2,390 करोड़ रुपये बताई गई है।

इस विस्तार से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो नेटवर्क का दायरा बढ़ेगा। परियोजना के चालू होने के बाद दोनों शहरों में सक्रिय मेट्रो रेल नेटवर्क की कुल लंबाई बढ़कर 71.878 किलोमीटर हो जाएगी। इस कॉरिडोर से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के आवासीय इलाकों, नोएडा के व्यावसायिक केंद्रों, आईटी कंपनियों, शिक्षण संस्थानों और अस्पतालों तक सार्वजनिक परिवहन की पहुंच बेहतर होने की उम्मीद है।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर-51 से शुरू होकर ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 तक जाने वाली इस मेट्रो लाइन से क्षेत्र में स्थापित कई आईटी कंपनियों और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि एक्वा लाइन का विस्तार दिल्ली क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों से हवाई अड्डों तक पहुंच को भी बेहतर बनाने में मदद करेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें