नोएडा-ग्रेटर नोएडा वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! एक्वा लाइन का होगा विस्तार, सेक्टर-51 से सेक्टर-04 तक दौड़ेगी मेट्रो

Noida Metro Aqua Line Extension: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक्वा लाइन मेट्रो के 8.449 किमी लंबे नए विस्तार को हरी झंडी दे दी है। सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-04 तक बनने वाले 5 नए स्टेशनों से गौर सिटी, बड़े मॉल, अस्पतालों और आईटी हब्स तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। जानिए कैसे यह नया रूट दिल्ली की ब्लू लाइन से जुड़ेगा और आपके सफर का समय आधा कर देगा

अपडेटेड Nov 11, 2026 पर 3:38 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इस नए कॉरिडोर के शुरू होने के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा का कुल एक्टिव मेट्रो नेटवर्क बढ़कर 71.878 किलोमीटर हो जाएगा

Noida Metro Aqua Line Extension: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में रहने वालों लोगों के लिए एक बेहद शानदार खबर सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नोएडा मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के तहत एक्वा लाइन मेट्रो कॉरिडोर के विस्तार को हरी झंडी दे दी है।

इसके तहत नोएडा सेक्टर-51 से लेकर ग्रेटर नोएडा सेक्टर-04 तक 8.449 किलोमीटर लंबे नए रूट का निर्माण किया जाएगा, जिस पर 5 नए एलिवेटेड स्टेशन बनाए जाएंगे। इस नए कॉरिडोर के शुरू होने के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा का कुल एक्टिव मेट्रो नेटवर्क बढ़कर 71.878 किलोमीटर हो जाएगा।

किन प्रमुख इलाकों और हब को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी?


इस नए मेट्रो विस्तार से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कई महत्वपूर्ण और व्यस्त इलाकों को आपस में जोड़ा जाएगा:

कमर्शियल हब: गौर सिटी मॉल, H&S मॉल और ऑफिस स्पेस, ग्रेटर नोएडा सेक्टर-04 का ब्लू सपायर मॉल, नोएडा सेक्टर-51 का IKEA और सेक्टर-73 का एंथुरियम मॉल।

आईटी और MNCs हब: नोएडा सेक्टर-60 स्थित टेक महिंद्रा और TCL टेक ऑफिस, सेक्टर-73 स्थित ऑयल इंडस्ट्री डेवलपमेंट बोर्ड, और ग्रेटर नोएडा सेक्टर-04 का गोल्डन I ऑफिस व कमर्शियल स्पेस।

अस्पताल और हेल्थकेयर: कैलाश हॉस्पिटल, नोएडा सेक्टर-70 का रामा हॉस्पिटल, सेक्टर-51 का क्लाउड9 हॉस्पिटल और सेक्टर-62 का रामा हॉस्पिटल।

प्रमुख शिक्षण संस्थान: नोएडा सेक्टर-122 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) आदि।

रिहायशी सोसाइटियां: सेक्टर-122 की क्लीयो काउंटी रेजिडेंसी और ग्रेटर नोएडा सेक्टर-04 की गौर सिटी 1 व 2।

इसके अलावा, इस प्रोजेक्ट का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि यात्रियों को नोएडा सेक्टर-61 ब्लू लाइन पर इंटरचेंज की सुविधा मिलेगी, जिससे दिल्ली और अन्य इलाकों में आना-जाना बेहद आसान हो जाएगा।

किन प्रमुख इलाकों और हब को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी?

इस प्रोजेक्ट से आम जनता और शहर को क्या-क्या फायदे होंगे?

सड़क मार्ग पर वाहनों का दबाव कम होगा, जिससे ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी, यात्रा का समय घटेगा और सड़क सुरक्षा बेहतर होगी। इलेक्ट्रिक और पब्लिक ट्रांसपोर्ट के बढ़ने से पारंपरिक ईंधन आधारित वाहनों से होने वाले कार्बन उत्सर्जन में भारी कमी आएगी।

दिल्ली के एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशनों और बस डिपोज तक पहुंच आसान होने से प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी। नए मेट्रो स्टेशनों के आसपास स्थानीय व्यवसायों और निवेश को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही समाज के हर वर्ग के लोगों को किफायती और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन का लाभ मिलेगा, जिससे जीवन की गुणवत्ता में सुधार होगा।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।