नोएडा के मशहूर GIP मॉल के वाटर पार्क में मस्ती करने आए इस 21 साल के युवक की कैसे चली गई जान?

Noida GIP Mall : जानकारी के मुताबिक, GIP मॉल स्थित वॉटर पार्क में युवक अपने परिवार के साथ यहां घूमने आया था, लेकिन कुछ ही देर में ये हादसा हो गया। हादसे के बाद परिजन युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया

अपडेटेड Apr 28, 2026 पर 10:07 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
उत्तर प्रदेश के नोएडा में मंगलवार 28 अप्रैल को एक बड़ा हादसा हुआ है।

उत्तर प्रदेश के नोएडा में मंगलवार 28 अप्रैल को एक बड़ा हादसा हुआ है। ये घटना नोएडा के GIP मॉल स्थित वॉटर पार्क में घटी है। जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा के रहने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह वॉटर पार्क में नहाने के लिए आया था। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। वहीं वॉटर पार्क प्रबंधन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, GIP मॉल स्थित वॉटर पार्क में युवक अपने परिवार के साथ यहां घूमने आया था, लेकिन कुछ ही देर में ये हादसा हो गया। हादसे के बाद परिजन युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, युवक की तबीयत वाटर पार्क में वेव (लहर) आने के दौरान अचानक बिगड़ी थी। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर 39 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक की मौत की असली वजह क्या थी।


बता दें कि इससे पहले भी साल 2024 में GIP मॉल स्थित वॉटर पार्क में एक युवक की जान चली गई थी। उस दौरान स्लाइलिंग के दौरा मृतक को सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी। ऐसे में उसे एम्बुलेंस के जरिए आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया था। मृतक धनंजय को स्लाइडिंग कर नीचे आने के बाद सांस लेने में तकलीफ होने लगी. तब उसने कुछ देर बैठकर आराम किया. मगर आराम न मिलने के बाद जीआईपी मॉल अथॉरिटी ने एम्बुलेंस के जरिए उन्हें कैलाश अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।