Get App

नोएडा मेट्रो एक्वा लाइन एक्सटेंशन: Greater Noida वेस्ट के इन इलाकों की किस्मत चमका देगा एक्वा लाइन का ये नया रूट

नोएडा मेट्रो का नया कॉरिडोर रिहायशी इलाकों, मॉल, IT दफ्तरों और अस्पतालों को जोड़ेगा। इससे ब्लू लाइन से भी कनेक्टिविटी बेहतर होगी और सड़क पर ट्रैफिक व प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी।

Roopali Sharmaअपडेटेड Nov 12, 2026 पर 4:10 PM
नोएडा मेट्रो एक्वा लाइन एक्सटेंशन: Greater Noida वेस्ट के इन इलाकों की किस्मत चमका देगा एक्वा लाइन का ये नया रूट

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच बहुत जल्द ही मेट्रो कनेक्टिविटी बढ़ने वाली है। बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक्वा लाइन के नए रूट को मंजूरी दे दी। यह रूट नोएडा सेक्टर 51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर 4 तक बनेगा। इससे दोनों शहरों के कई इलाकों में रहने वाले लोगों को मेट्रो से सफर करने में आसानी होगी।

नया मेट्रो रूट 8.449 किलोमीटर लंबा होगा। इसे बनाने में करीब 2,390 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस रूट पर पांच ऊंचे मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। इससे लोगों को मॉल, दफ्तरों, अस्पतालों और दूसरे जरूरी स्थानों तक पहुंचने में सुविधा होगी।

ब्लू लाइन से मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

नया मेट्रो रूट नोएडा सेक्टर 61 में ब्लू लाइन से जुड़ेगा। इससे पैसेंजर आसानी से मेट्रो बदलकर दूसरे इलाकों में जा सकेंगे। इस विस्तार के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कुल 71.878 किलोमीटर का मेट्रो नेटवर्क हो जाएगा। नए रूट से कई मॉल, दफ्तर, स्कूल और अस्पताल भी जुड़ेंगे। इससे आसपास रहने और काम करने वाले लोगों को आने-जाने में आसानी होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें