Noida Workers Protest: दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में कर्मचारियों का प्रदर्शन लगातार उग्र होता जा रहा है। सोमवार (13 अप्रैल) को फेस-2 औद्योगिक क्षेत्र में यह आंदोलन अचानक हिंसक हो गया। अलग-अलग कंपनियों के बाहर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने आक्रोश में आकर हंगामा शुरू कर दिया। मदरसन कंपनी के बाहर स्थिति बेकाबू हो गई, जहां प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी की। कई गाड़ियों में आग लगा दी। साथ ही पूरे इलाके में ट्रैफिक पूरी तरह बाधित कर दिया।
