Get App

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के जाम से मिलेगी मुक्ति! सेक्टर-135 से यमुना एक्सप्रेसवे तक बनेगा 10 km लंबा नया हाईवे

Noida Traffic Jam News: नोएडा प्राधिकरण यमुना पुश्ता रोड का करीब 10 किलोमीटर तक विस्तार करने की योजना बना रहा है। इसके तहत सेक्टर-135 से सेक्टर-150 तक सड़क विकसित की जाएगी। इससे कालिंदी कुंज से यमुना एक्सप्रेसवे तक वैकल्पिक मार्ग मिलेगा और परी चौक जाने वाले वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Nov 18, 2026 पर 12:41 PM
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के जाम से मिलेगी मुक्ति! सेक्टर-135 से यमुना एक्सप्रेसवे तक बनेगा 10 km लंबा नया हाईवे
Noida Traffic Jam News: नोएडा के पुश्ता रोड को जल्द ही यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा

Noida Traffic Jam News: दिल्ली से सटे नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच सफर को सुगम बनाने और बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए एक अहम योजना पर काम किया जा रहा है। नोएडा प्राधिकरण यमुना पुश्ता रोड का करीब 10 किलोमीटर तक विस्तार करने की तैयारी में है। इस सड़क को सेक्टर-135 से सेक्टर-150 तक विकसित किया जाएगा। योजना पूरी होने के बाद कालिंदी कुंज से यमुना एक्सप्रेसवे तक पहुंचने के लिए चालकों को एक वैकल्पिक रास्ता मिल सकेगा। इससे ग्रेटर नोएडा के परी चौक जाने वाले लोगों को भी राहत मिलने की उम्मीद है।

कालिंदी कुंज के पास ओखला बैराज से शुरू होगी सड़क

'टाइम्स ऑफ इंडिया' के मुताबिक, यमुना पुश्ता रोड का मौजूदा हिस्सा कालिंदी कुंज के पास ओखला बैराज से शुरू होकर सेक्टर-135 तक जाता है। अब अथॉरिटी इसे आगे बढ़ाकर सेक्टर-150 तक ले जाने की योजना बना रहा है। करीब 10 किलोमीटर के इस विस्तार से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच एक नया संपर्क रूट तैयार होगा। फिलहाल, सेक्टर-135 और सेक्टर-150 के बीच सड़क का कुछ हिस्सा मौजूद है। लेकिन यह पूरी तरह मोटरेबल नहीं है। ऐसे में इस रूट का विकास कर इसे वाहनों के आवागमन के योग्य बनाया जाएगा।

परी चौक जाने के लिए मिलेगा वैकल्पिक रास्ता

सब समाचार

+ और भी पढ़ें