Get App

Noorjahan Mango: एक आम की कीमत ₹3,800...आखिर नूरजहां मैंगो में क्या होता है खास? दुनियाभर के लोग हैं दीवाने

Noorjahan Mango: 'आमों की मलिका' कही जाने वाली ‘नूरजहां’ आम की फसल इन दिनों सुर्खियों में है। किसानों का कहना है कि ‘नूरजहां’ के पेड़ों पर लगे कुछ बड़े फलों का वजन इस महीने के आखिर तक चार किलोग्राम तक पहुंच सकता है। मौजूदा मौसम में आम की इस दुर्लभ प्रजाति के अब तक के सबसे बड़े फल का वजन 3.30 किलोग्राम रहा जिसे 3,800 रुपये में बेचा गया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jun 16, 2026 पर 4:25 PM
Noorjahan Mango: एक आम की कीमत ₹3,800...आखिर नूरजहां मैंगो में क्या होता है खास? दुनियाभर के लोग हैं दीवाने
Noorjahan Mango: मध्य प्रदेश में 3.30 किलोग्राम का ‘नूरजहां’ आम 3,800 रुपये में बिका

Noorjahan Mango: मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले के कट्ठीवाड़ा क्षेत्र में ‘आमों की मलिका’ कही जाने वाली ‘नूरजहां’ किस्म की फसल इन दिनों सुर्खियों में है। उत्पादकों के मुताबिक मौजूदा मौसम में आम की इस दुर्लभ प्रजाति के अब तक के सबसे बड़े फल का वजन 3.30 किलोग्राम रहा जिसे 3,800 रुपये में बेचा गया है। 'नूरजहां' आम भारत की सबसे चर्चित और विशाल आकार वाली आम की किस्मों में से एक है। यह मुख्य रूप से मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले के कट्ठीवाड़ा क्षेत्र में पाया जाता है।

किसानों का कहना है कि ‘नूरजहां’ के पेड़ों पर लगे कुछ बड़े फलों का वजन इस महीने के आखिर तक चार किलोग्राम तक पहुंच सकता है। इंदौर से करीब 250 किलोमीटर दूर कट्ठीवाड़ा क्षेत्र के आम उत्पादक भरतराज सिंह जादव ने मंगलवार (16 जून) को पीटीआई को बताया, "इस मौसम में नूरजहां आम की फसल संतोषजनक रही है। मेरे बाग में अब तक का सबसे बड़ा नूरजहां आम 3.30 किलोग्राम वजन का रहा जिसे मैंने 3,800 रुपये में बेचा।"

उन्होंने कहा कि उनके बाग में 'नूरजहां' आम के पेड़ों पर अभी कई फल लगे हैं जिनका अंतिम वजन तोड़े जाने के बाद ही पता चलेगा। जादव ने बताया कि उनके बाग में 'नूरजहां' आम के दो पुराने और 11 नs ‘ग्राफ्टेड’ (कलम लगाकर तैयार किए गए) पेड़ हैं। उन्होंने कहा कि नये पेड़ों पर भी फल आने शुरू हो गए हैं और भविष्य में उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है।

UAE पहुंचीं 'आमों की मलिका'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें