रेलवे का बड़ा फैसला, सांभर झील स्टेशन पर रुकेगी 14661 शालीमार मालानी एक्सप्रेस! देखें टाइम टेबल और सारी जानकारी

उत्तर रेलवे ने शालीमार मालानी एक्सप्रेस का सांभर झील स्टेशन पर 2 मिनट का ठहराव शुरू करने का फैसला किया है। दोनों दिशाओं में मिलने वाली इस सुविधा से सांभर, नावां और आसपास के यात्रियों को लंबी दूरी की ट्रेन से सफर करने में आसानी होगी।

अपडेटेड Sep 29, 2026 पर 8:34 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

उत्तर रेलवे ने बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार मालानी एक्सप्रेस (14661/14662) का सांभर झील स्टेशन पर प्रयोग के तौर पर ठहराव देने का फैसला किया, यह फैसिलिटी अभी एक्सपेरिमेंट के लिए शुरू की जा रही है। ट्रेन दोनों दिशाओं में सांभर झील स्टेशन पर 2 मिनट रुकेगी। इससे सांभर, नावां और आसपास के इलाकों से आने-जाने वाले पैसेंजर को लंबी दूरी की ट्रेन की सर्विस मिल सकेगी।

शालीमार मालानी एक्सप्रेस को लेकर रेलवे का बड़ा फैसला, सांभर झील पर मिलेगा स्टॉपेज

नई दिल्ली: राजस्थान के सांभर झील घूमने जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। उत्तर रेलवे ने शालीमार मालानी एक्सप्रेस का सांभर झील स्टेशन पर ठहराव देने का निर्णय लिया है।


ये ठहराव फिलहाल प्रयोग के तौर पर (Experimental Basis) दिया गया है। अगर यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो इसे परमानेंट कर दिया जाएगा।

किस ट्रेन पर लागू होगा?

रेलवे के मुताबिक ये व्यवस्था दोनों दिशाओं में लागू होगी -

1. बाड़मेर - जम्मूतवी शालीमार मालानी एक्सप्रेस (14661)

2. जम्मूतवी - बाड़मेर शालीमार मालानी एक्सप्रेस (14662)

इस नए ठहराव से सांभर, नावां और आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों को लॉन्ग डिस्टेंस ट्रैवल के लिए ज्यादा फैसिलिटी मिल सकती है। खासतौर पर दिल्ली और जम्मू की ओर जाने वाले पैसेंजर को ट्रेन पकड़ने के लिए दूसरे स्टेशन तक जाने की जरूरत कम हो सकती है। इससे लोकल पैसेंजर के साथ सांभर झील घूमने आने वाले टूरिस्ट को भी फायदा मिलने की उम्मीद है।

क्यों खास है सांभर झील?

सांभर झील राजस्थान के टूरिस्ट डेस्टिनेशन में शामिल है और इसे भारत की सबसे बड़ी स्लटवॉटर लेक माना जाता है। यहां हर साल बड़ी संख्या में टूरिस्ट पहुंचते हैं। इसके अलावा सांभर का नमक उद्योग भी स्थानीय स्तर पर काफी महत्वपूर्ण है। ऐसे में यहां लंबी दूरी की ट्रेन का ठहराव पैसेंजर और स्थानीय लोगों दोनों के लिए उपयोगी हो सकता है।

उत्तर रेलवे ने कहा है कि नया टाइम-टेबल जल्द ही NTES और रेलवे की वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।