Pahalgam Attack: कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के पीड़ितों के समर्थन में भारत की प्रमुख वित्तीय संस्थाएं और उद्योग समूह आगे आए हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने आतंकी हमले में मारे गए नागरिकों के परिजनों को ₹1 करोड़ की सहायता राशि देने की घोषणा की है।
