Get App

Om Prakash Bishnoi: सोशल मीडिया पर 21 लाख फॉलोअर्स, लेकिन मिले सिर्फ 33 वोट! राजस्थान पंचायत चुनाव में मशहूर इन्फ्लुएंसर की करारी हार

Om Prakash Bishnoi: सोशल मीडिया पर लाखों की संख्या में फैन फॉलोइंग और इंस्टा रील्स पर मिलने वाले 'लाइक' असली जिंदगी या चुनावी मैदान में वोटों में तब्दील नहीं होते। इसका एक बड़ा उदाहरण राजस्थान के पंचायत चुनावों में देखने को मिला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 21 लाख से अधिक फॉलोअर्स रखने वाले मशहूर इन्फ्लुएंसर ओम प्रकाश बिश्नोई को पंचायत चुनाव में सिर्फ 33 वोट मिले

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Oct 26, 2026 पर 4:44 PM
Om Prakash Bishnoi: सोशल मीडिया पर 21 लाख फॉलोअर्स, लेकिन मिले सिर्फ 33 वोट! राजस्थान पंचायत चुनाव में मशहूर इन्फ्लुएंसर की करारी हार
Om Prakash Bishnoi: ओमप्रकाश बिश्नोई को मिले 33 वोटों का मामला फिलहाल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है

Om Prakash Bishnoi: सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स, इंस्टाग्राम पर जबरदस्त 'लाइक' और यूट्यूब पर हजारों-लाखों दर्शकों का प्यार… लेकिन जब बात गांव की सरकार चुनने की आई, तो डिजिटल दुनिया की यह चमक वोटों में तब्दील नहीं हो सकी। राजस्थान के पंचायत चुनाव 2026 में एक ऐसा ही दिलचस्प मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया की लोकप्रियता और जमीनी राजनीति के बीच के अंतर को उजागर कर दिया है।

'दैनिक जागरण' की रिपोर्ट के मुताबिक, जोधपुर जिले की ओसियां तहसील की इंदों की ढाणी ग्राम पंचायत में सरपंच पद के चुनाव में इंटरनेट मीडिया इन्फ्लुएंसर ओम प्रकाश बिश्नोई को कुल 1,600 वोटों में से महज 33 वोट मिले। यानी जिस शख्स के सोशल मीडिया अकाउंट पर लाखों लोग जुड़े हुए हैं, उसे अपने गांव की सरपंची के चुनाव में वोटर्स का बेहद सीमित समर्थन मिला।

21 लाख फॉलोअर्स, लेकिन वोट सिर्फ 33!

बिश्नोई की सोशल मीडिया पर मौजूदगी किसी छोटे-मोटे क्रिएटर जैसी नहीं है। खबरों के मुताबिक, उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 14 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। जबकि फेसबुक पर करीब 2.32 लाख फॉलोअर्स और यूट्यूब चैनल पर लगभग पांच लाख सब्सक्राइबर हैं। इतने बड़े डिजिटल नेटवर्क के बावजूद चुनाव में उन्हें सिर्फ 33 वोट मिले।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें